फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi two fire incidents in a day in nangloi pitampura 11 injured

दिल्ली: नामकरण समारोह में गैस रिसाव से फटा सिलेंडर, 11 झुलसे

Thu, 25 Jul 2019 04:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Jul 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
delhi two fire incidents in a day in nangloi pitampura 11 injured
नांगलोई की श्रीराम कॉलोनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के नांगलोई की श्रीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार को बच्चे के नामकरण समारोह के दौरान छोटे गैस सिलिंडर में हुए धमाके में 11 लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि रिसाव होने के बाद गैस हवन की आग के संपर्क में आ गई और सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया। दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवदत्त (27) अपनी पत्नी और बच्चे के साथ श्रीराम कॉलोनी में रहता है। 27 दिन पहले इनके घर बेटे का जन्म हुआ था। बृहस्पतिवार को घर में बेटे का नामकरण समारोह चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए हुए थे। साढ़े बारह बजे हवन होने के बाद खाने पीने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक छोटे गैस सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया।

इसकी चपेट में आने से देवदत्त सहित 11 लोग झुलस गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग में झुलसे लोगों को भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, इनकी पहचान देवदत्त (27), पूजा (25), उषा (30), प्रेमलता (33), रचना (10), गीता (45), प्रियंका (16), पवन देवी (37), खुशबू (20), महारानी (30) और विवेक (4) के रूप में हुई है।

हवन की आग के संपर्क में आई गैस
जांच में पता चला कि हवन खत्म होने के बाद महिलाएं समारोह में आए लोगों के खाने-पीने की तैयारी कर रही थीं। एक महिला घर में रखे छोटे गैस सिलिंडर को जलाने की कोशिश करने लगीं। दो बार प्रयास करने के बावजूद जब चूल्हा नहीं जला तो महिला ने रेगुलेटर को जोर से खींचा। स्थानीय लोगों ने मुताबिक, रेगुलेटर खींचने से उसका पिन दब गया और सिलिंडर से गैस निकलने लगी। गैस थोड़े ही देर में पूरे घर में फैल गई और हवन की आग के संपर्क में आते ही सिलिंडर में धमाका हो गया और आग लग गई।

कुछ ही पल में मची चीख-पुकार
लोगों के आग की चपेट में आते ही कमरे में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। शोर-शराबा होते ही आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने जिन लोगों के कपड़े मेें आग लगी थी उसे बुझाया और कमरे से बाहर निकाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed