फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Treatment of cornea patients will be done sitting at home AIIMS is preparing app

Delhi: घर बैठे होगा कॉर्निया के मरीजों का इलाज, एम्स तैयार कर रहा एप, कोरोना काम में अचानक बढ़े थे केस

Thu, 08 Sep 2022 07:30 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 08 Sep 2022 07:30 AM IST
सार

कोरोना महामारी के दौरान कॉर्निया खराब होने के मामलों में इजाफा दर्ज हुआ है। तब मरीज या तो समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए या फिर कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए। ऐसे मरीजों के लिए एम्स ने घर बैठे कॉर्निया के मरीजों का इलाज करने का फैसला किया है। यह सुविधा जल्द एप के माध्यम से मिलेगी।

विज्ञापन
Delhi Treatment of cornea patients will be done sitting at home AIIMS is preparing app
एम्स, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्निया की समस्या से परेशान मरीजों को अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ऐसे मरीजों को घर बैठे इलाज देने के लिए एप तैयार कर रहा है। इस एप की मदद से मरीजों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन


दरअसल कोरोना महामारी के दौरान कॉर्निया खराब होने के मामलों में इजाफा दर्ज हुआ है। इस दौरान मरीज या तो समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए या फिर कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए। ऐसे मरीजों के लिए एम्स ने घर बैठे कॉर्निया के मरीजों का इलाज करने का फैसला किया है। यह सुविधा जल्द एप के माध्यम से मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना के मामले घटने के बाद कॉर्निया ट्रांसप्लांट में धीरे-धीरे एम्स में बढ़ रहा है। एम्स में राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले दान में मिले कॉर्निया का इस्तेमाल ज्यादा है। इस संबंध में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्रविज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. जेएस तितियाल ने कहा कि मरीजों की कॉर्निया के मरीजों की ट्रैकिंग और उनके फॉलोअप के लिए यह एप बना रहे हैं। इसे इस प्रकार बनाया जा रहा है कि मरीज आसानी से अपनी आंखों की फोटो लेकर अपलोड कर सकता है, जिसे एम्स के नेत्र चिकित्सक सलाह दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना में आई जरूरत सामने 

डॉ. तितियाल ने कहा कि कोरोना महामारी में जिस तरह से मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में इस एप की जरूरत महसूस हुई। एम्स खुद इस एप को तैयार करवा रहा है।

ढाई गुना हो गई वेटिंग 

डॉ. तितियाल ने कहा कि एम्स में कोरोना के दौरान प्रभावित हुई सर्जरी के कारण वेटिंग बढ़कर ढाई गुना तक हो गई है। पहले कॉर्निया ट्रांसप्लांट की 500 की वेटिंग थी, जो 1300 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि 2021-22 नेशनल आई बैंक एम्स में 872 कॉर्निया टिशू, इसमें से 765 का इस्तेमाल किया गया। कुल जमा हुए कॉर्निया में से 88 परसेंट का इस्तेमाल हुआ, जो राष्ट्रीय स्तर से कहीं ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर 32,352 कॉर्निया मिले और इसमें से 21,564 का इस्तेमाल किया गया जो 67 फीसदी है।

नेत्रदान की जागरूकता के लिए आज होगी दौड़

एम्स 37वां आई डोनेशन फोर्टनाइट के तहत बृहस्पतिवार को रन फॉर आई डोनेशन का आयोजन किया जा रहा है। सुबह दौड़ होगी और शाम को नेत्रदान करने वाले परिवार को सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed