फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Transport Minister sought report on removal of 997 cluster buses from 19 june

दिल्ली से 997 क्लस्टर बसें होंगी गायब: परिवहन मंत्री ने मांगी रिपोर्ट, कर्मचारियों को सता रहा ये बड़ा डर

Tue, 11 Jun 2024 08:22 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 08:22 AM IST
सार

दिल्ली की सड़कों पर 19 जून से 997 क्लस्टर बसें नहीं दिखेंगी। दिल्ली परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को पत्र भेज कर वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने समेत कई बिंदुओं पर तत्काल रिपोर्ट मांगी है। क्योंकि इसकी वजह से हजारों कर्मचारियों को बेरोजगार होने का डर सता रहा है।

विज्ञापन
Delhi Transport Minister sought report on removal of 997 cluster buses from 19 june
दिल्ली क्लस्टर बस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को सार्वजनिक परिवहन बेड़े में चलने वाली क्लस्टर स्कीम की ऑरेज बसों की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। क्लस्टर स्कीम की करीब 997 बसों की परिचालन अवधि समाप्त हो रही है। इस वजह से 19 जून के बाद से ये बसें नहीं चलेंगी। अब इन बसों के चालक-परिचालक सहित डिपो में कार्यरत हजारों की संख्या में कर्मचारियों को बेरोजगार होने का डर सता रहा है। इसके चलते वे अपने रोजगार को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में क्लस्टर बसें के सात डिपो का संचालन कर रही कंपनी दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्टस) से सरकार का अनुबंध खत्म हो रहा है। ऐसी स्थिति में इन डिपो की 997 बसों का संचालन बंद हो जाएगा। साथ ही इन बसों और डिपो के लिए तैनात कर्मचारियों की नौकरी भी जाएगी। इस मामले में परिवहन विभाग ने दिल्ली सरकार को रिपोर्ट भेजी है। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को पत्र भेज कर वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने समेत कई बिंदुओं पर तत्काल रिपोर्ट मांगी है। डीटीसी कर्मचारी यूनियन का कहना है कि डीटीसी बसों की संख्या को कम करके क्लस्टर स्कीम को लाया गया था। अब क्लस्टर स्कीम को लाने के बाद ड्राइवर कंडक्टर की भर्ती प्राइवेट पर्सन के तौर पर की गई, जबकि स्कीम लाने के दौरान बताया गया था कि दिल्ली में 60 फीसदी क्लस्टर बस होंगी और 40 फीसदी डीटीसी की बस होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डीटीसी और क्लस्टर के अलावा इलेक्ट्रिक बसों को लाया गया, जिनका संचालन परिवहन विभाग की ओर से किया जा रहा है। इन इलेक्ट्रिक बसों में ड्राइवर प्राइवेट तो कंडक्टर डीटीसी के लगाए गए हैं। इस तरह के कदम उठाने से डीटीसी के ड्राइवर बेरोजगार किए जा रहे हैं। 


बसों की संख्या कम होने से यात्री होंगे परेशान
परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार, क्लस्टर 6, 7, 8 और 9 के तहत बसें ऑपरेट करने वाली कंपनियों का अनुबंध 19 जून को खत्म हो रहा है। यह बसें दिल्ली के बड़े हिस्से को कवर करती हैं। खासकर दिल्ली के कई ग्रामीण इलाकों में इन्हीं क्लस्टरों की बसें चलती हैं, जिनमें रोज लाखों लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में एक साथ इन बसों के हटने से लोगों को भारी दिक्कत होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed