फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Police today provided a green corridor for transportation of a liver

बारिश-जाम..., 13 किमी की दूरी 11 मिनट में तयकर दिलाया जीवनदान

Mon, 24 Sep 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic Police today provided a green corridor for transportation of a liver

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बारिश और जाम के बावजूद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सोमवार को एक मरीज को नया जीवन देने में डॉक्टरों की मदद की। दरअसल, सोमवार शाम जेट एयरवेज के जरिए पटना से एक लिवर ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली लाया गया।

विज्ञापन


इसके लिए दिल्ली पुलिस को एंबुलेंस के जरिए लिवर लेकर एयरपोर्ट से 13 किलोमीटर दूर अस्पताल तक पहुंचने में महज 11 मिनट का समय लगा। 

ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को 6.40 बजे एयरपोर्ट पर पटना से लिवर दिल्ली पहुंचा। लिवर को वसंत कुंज स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायलरी  साइंसेस (आईएलबीएस) अस्पताल पहुंचाना था। डॉक्टरों का कहना है कि दानकर्ता से लिवर दिल्ली पहुंचने और उसको ट्रांसप्लांट करने के बीच चार घंटे का ही समय था।
विज्ञापन


 इधर, सोमवार को दिल्ली में रह रहकर बारिश भी हो रही थी, जिसकी वजह से जगह-जगह ट्रैफिक जाम था। ऐसे में लिवर को समय पर अस्पताल पहुंचाना यातायात पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं था। शाम 6.40 बजे जैसे ही लिवर एयरपोर्ट पर पहुंचा। फौरन एंबुलेंस उसे 6.44 पर लेकर निकली जो 6.55 बजे अस्पताल पहुंच गई। आलोक कुमार के मुताबिक समय पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक और मरीज की जान बचा ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed