{"_id":"5d755ce28ebc3e015e1b57d0","slug":"delhi-traffic-police-planning-on-seize-document-on-digi-locker-for-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डिजी लॉकर में जब्त होंगे आरसी-डीएल, कोर्ट के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डिजी लॉकर में जब्त होंगे आरसी-डीएल, कोर्ट के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात
Mon, 09 Sep 2019 01:26 AM IST
Trainee Trainee
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यातायात पुलिस आधुनिकीकरण की ओर जल्द ही एक और बड़ा कदम बढ़ाने जा रही है। वाहन चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पकड़े गए वाहनों या चालकों के कागजात अब जब्त करने की जरूरत नहीं होगी। आपके कागजात को डिजी लॉकर (डिजिटल लॉकर) में ही स्कैन कर या फोटो खींचकर जब्त कर लिया जाएगा। चालान भरने के बाद कागजात स्वत: ही डिजी लॉकर में अनलॉक हो जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के कागजात जब्त किए जाते हैं। नई व्यवस्था में पुलिस लाइसेंस और अन्य कागजात को डिजी लॉक (चालान मशीन) में जब्त करेगी। ट्रैफिक का जैडो व टीआई (सर्किल इंस्पेक्टर) लाइसेंस और अन्य कागजात को फोटो या स्कैन कर मशीन में लोड कर लेगा और उन्हें लॉक कर देगा। चालान जमा हो जाएगा तो आपका लाइसेंस और अन्य जब्त कागजात स्वत: ही अनलॉक हो जाएंगे।
विज्ञापन
वेबसाइट पर जाकर आप अपने कागजात के लॉक या अनलॉक होने के बारे में जानकारी ले सकते हैं। आपका लाइसेंस या अन्य कागजात लॉक हैं और आप दोबारा यातायात नियम का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए तो चालान मशीन बता देगी कि आपका कौनसा कागजात पहले से लॉक है। इसके बाद आपका डबल चालान किया जाएगा। तीसरी बार पकड़े जाने पर आपका लाइसेंस रद्द हो जाएगा और गाड़ी जब्त हो जाएगी।
विज्ञापन
अब तक नियम का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका लाइसेंस (ज्यादातर) और अन्य कागजात जब्त करती है। आप कोर्ट में चालान भर देते हैं तो ट्रैफिक पुलिस के पास जाकर लाइसेंस ले सकते थे। अब लोगों को ट्रैफिक पुलिस और कोर्ट के चक्कर लगाने से निजात मिल जाएगी। लोग चालान ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस इस डिजी लॉकर सॉफ्टवेयर पर काम कर रही है। सॉफ्टवेयर को चालान मशीन में जल्द ही अपग्रेड किया जाएगा। इस सिस्टम के लागू होने से लोगों के जब्त लाइसेंस और अन्य कागजात के गायब होने की समस्या और कागजात लेने के लिए ट्रैफिक पुलिस के चक्कर काटने का झंझट खत्म हो जाएगा।