Delhi Rains: बेमौसम बरसात ने बिगाड़ा दिल्ली-एनसीआर का ट्रैफिक, बाहर जाने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी
दिल्ली एनसीआर में कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
विस्तार
Traffic Alert
Traffic is affected on GTK Road due to waterlogging and breakdown of two buses opposite GTK depot. Kindly avoid the stretch. pic.twitter.com/yEOEAwqok5— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 3, 2023विज्ञापन
बीते मंगलवार के दिन आसमान में बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। लेकिन बुधवार को दोपहर बाद बादल बरसने शुरू हुए। साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इससे पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। फिलहाल सात मई तक दिल्ली एनसीआर में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद आठ मई से मौसम खुलना शुरू होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।