फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi traffic police issued 32778 challan of overspeed

दिल्लीः सड़कों पर एक प्रतिशत वाहन, फिर भी हुए 32 हजार चालान, सभी कैमरों में हुए कैद

Fri, 17 Apr 2020 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Apr 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
delhi traffic police issued 32778 challan of overspeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

खाली सड़कों पर लोगों के वाहन बेलगाम हो रहे हैं। लोग सूनी सड़कों पर जमकर फर्राटा भर रहे हैं। लॉकडाउन के पहले 21 दिनों में सड़कों पर फर्राटा भरने वाले 32,778 लोगों के चालान हुए हैं, जबकि लॉकडाउन के चलते सड़कों पर एक प्रतिशत ही वाहन हैं। हालांकि सभी चालान ओवर स्पीड के हैं और सड़कों पर लगे स्पीडिंग कैमरों से हुए हैं। एक भी चालान ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) ताज हसन ने बताया कि लॉकडाउन से पहले एक मार्च से लेकर 23 मार्च तक दिल्ली में आठ लाख 699 चालान हुए थे। अब लॉकडाउन के दौरान 24 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक कुल 32,778 चालान हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी चालान स्पीडिंग कैमरों से हुए हैं। ये कैमरों राजधानी में रिंग रोड समेत विभिन्न जगहों पर लगे हुए है।
विज्ञापन


 ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने एक भी चालान नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चालान अक्सर लंबे विस्तार वाली सड़कों पर जैसे रिंग रोड पर कट रहे हैं। देखने में ये आया है कि दोपहर तीन से लेकर रात दस बजे तक हालत ज्यादा खराब रहते हैं। इस समय लोग जरूरी सामान लेने निकलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार सड़कों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को देखकर लोग वाहनों की रफ्तार कम कर लेते हैं। मगर अब सड़कों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दे रहे हैं तो वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन को चला रहे हैं। मगर उनको पता नहीं कि सड़कों पर लगे कैमरे से उनका चालान हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed