फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi traffic police advisory many roads will remain closed in delhi due to independence day celebrations

Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते दिल्ली में कई मार्ग रहेंगे बंद, इन मार्गों का न करें रुख

Thu, 11 Aug 2022 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Aug 2022 10:53 PM IST
सार

नए रोहतक रोड से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन व लाल किला के लिए आने वाली बसें तिकोना पार्क और गेट तीस हजारी कोर्ट के बीच गोखले मार्ग पर समाप्त होंगी। 

विज्ञापन
delhi traffic police advisory many roads will remain closed in delhi due to independence day celebrations
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालकिले पर 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल दिवस व 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समरोह है। इसके चलते कई मार्ग बंद रहेंगे, जबकि कई मार्गों से ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने दोनों दिन लालकिले की तरफ आने से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन

 

ये मार्ग सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगे

दोनों दिन कई मार्ग सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगे। इन मार्गों पर केवल लेबल लगे वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी। ये मार्ग हैं- नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक, लोथियन रोड जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल तक, एस.पी.मुखर्जी मार्ग एच.सी.सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक, चांदनी चौक रोड फाउंटेन चौक से लाल किला तक, रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग से इसकी लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड व आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर यानी सलीमगढ़ बाईपास तक आउटर रिंग रोड।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की सीमाओं पर वाणिज्यिक और परिवहन वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा

फुल ड्रेस रिहर्सल वाले दिन यानि 12 व 13 अगस्त रात 10 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक व 15 अगस्त को 14 अगस्त की रात 10 बजे से लेकर अगले दिन कार्यक्रम खत्म होने तक ये बॉर्डर बंद रहेंगे। ये बॉर्डर हैं- नोएडा बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, सिंघू बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, साफिया बॉर्डर, महाराजपुर बॉर्डर, आया नगर बॉर्डर, औचंडी बॉर्डर, सूर्य नगर बॉर्डर, रजोकरी बॉर्डर, ढांसा बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर, कालिंदी कुंज बॉर्डर, झरोदा बॉर्डर, भोपुरा बॉर्डर, लाल कुआं पुल प्रह्लाद पुर बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर। 

विज्ञापन

इन मार्गों से बसों को परिवर्तित किया जाएगा

जी.टी रोड/आईएसबीटी कश्मीरी गेट ब्रिज- कोड़ियापुर, लालकिला, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाली बसें आईएसबीटी ब्रिज (युधिष्ठिर सेतु) के माध्यम से संचालित होंगी। बुलेवर्ड रोड व मोरी गेट यू टर्न के पास समाप्त होंगी।

बर्फखाना से आने वाली बसें

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, कोड़िया पुल, लाल किला व जामा मस्जिद पर समाप्त होने वाली सभी बसें यहां खत्म होंगी। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रोशनारा रोड से आने वाली बसें तीस हजारी कोर्ट के अंदर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने समाप्त हो जाएंगी। पुराना रोहतक रोड से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन व लाल किले के लिए आने वाली बसें मोरी गेट पर समाप्त होंगी। नए रोहतक रोड से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन व लाल किला के लिए आने वाली बसें तिकोना पार्क और गेट तीस हजारी कोर्ट के बीच गोखले मार्ग पर समाप्त होंगी। मलकागंज से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन व लाल किला के लिए आने वाली बसें तिकोना पार्क की चारदीवारी से सटे गोखले मार्ग पर रुकेंगी। 

अजमेरी गेट/मिंटो ब्रिज से आने वाली बसें

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला, भाई माटी दास चौक, मोरी गेट, आईएसबीटी, प्रगति मैदान और अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल पर समाप्त होने वाली सभी बसें तुर्कमान गेट आसफ अली रोड पर खत्म हो जाएंगी। 

मॉल रोड साइड से आ रही बसें

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला, जामा मस्जिद, कोडिय़ा पुल पर समाप्त होने वाली सभी बसें मोरी गेट तक बुलेवर्ड रोड पर समाप्त होंगी।

 

दक्षिण दिल्ली से आ रही बसें

दक्षिण दिल्ली से लाल किला, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, भाई माटी दास चौक (फाउंटेन) के लिए जाने वाली बसें रिंग रोड-एनएच-24, सीमांत बांध (पुष्ता) रोड, नए आईएसबीटी ब्रिज के रास्ते डायवर्ट की जाएंगी और बुलेवर्ड रोड पर समाप्त होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed