Delhi Traffic Advisory: जन्माष्टमी शोभा यात्रा और ताजिया जुलूस के चलते ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, ये है एडवाइजरी
दिल्ली के पहाड़गंज में 14 अगस्त को जन्माष्टमी शोभा यात्रा और ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। जिसकी वजह से ट्रैफिक प्रभावित होगा। पुलिस ने यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।
विस्तार
दिल्ली के पहाड़गंज में 14 अगस्त को जन्माष्टमी शोभा यात्रा और ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को एक्स पर जानकारी साझा की।
Traffic Advisory
In view of the Janmashtami Shobha Yatra and Tazia procession in Paharganj on 14.08.2025, traffic movement in the area will be affected from 01:30 PM onwards.विज्ञापन
Plan your travel accordingly and follow the instructions of traffic personnel.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/YBPhMLwVTQविज्ञापन विज्ञापन
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 13, 2025दिल्ली पुलिस की ओर से जारी की गई ट्रैफिक पुलिस में बताया गया है कि जन्माष्टमी के अवसर पर पहाड़गंज में एक सामूहिक शोभा यात्रा और वहीं गुरुवार यानी 14 अगस्त को ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। जिसके चलते पहाड़गंज क्षेत्र में दोपहर 1:30 बजे से यातायात प्रभावित रहेगा।
इन रास्तों पर संभलकर निकलें
पहाड़गंज मेंजन्माष्टमी जुलूस मंदिर श्री बांके बिहारी जी, संगतरासन बाजार, पहाड़गंज से शुरू होगा और देशबंधु गुप्ता रोड, चूना मंडी, मुख्य बाजार, मुंजा चौक और आरक्षण रोड से होकर गुजरेगा।
ताजिया जुलूस अजमेरी गेट, पुल पहाड़गंज, डीबीजी रोड से शुरू होकर चेम्सफोर्ड रोड और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ेगा।
यातायात प्रतिबंध/डायवर्जन
चेम्सफोर्ड रोड
आराकाशन रोड
देश बंधु गुप्ता (डीबीजी) रोड