Trade Fair Tickets 2023: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 55 मेट्रो स्टेशन से मिलेगी ट्रेड फेयर की टिकट, 14 से शुरू
Trade Fair Tickets 2023: दिल्ली के प्रगति मैदान पर 14 नवंबर से 27 नवंबर तक ट्रेड फेयर चलेगा। बिजनेस डेज के लिए मंगलवार और जरनल पब्लिक डेज के लिए 19 नवंबर से मेट्रो स्टेशन पर मेले की टिकट मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से ट्रेड फेयर का टिकट नहीं मिलेगा।
विस्तार
प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (ट्रेड फेयर) की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार आयोजन के लिए दिल्ली मेट्रो के 55 चयनित मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश के लिए टिकट मिलेंगे। स्टेशनों में 14 से 18 नवंबर को बिजनेस डेज की टिकट मंगलवार से मिलेंगी। जरनल पब्लिक डेज (19 से 27 नवंबर) के लिए 19 नवंबर से प्रवेश टिकट सुबह नौ बजे से शाम को चार बजे तक खरीदा जा सकता है।
ट्रेड फेयर में सुगम आवाजाही के लिए और भीड़भाड़ न हो इसे देखते हुए प्रगति मैदान के सबसे करीब स्थित सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेड फेयर का टिकट नहीं मिलेगा। यहां इस बार ट्रेड फेयर का टिकट बिक्री नहीं करने का निर्णय डीएमआरसी की तरफ से लिया गया है। भीड़ अधिक होने की स्थिति में पार्किंग को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आईटीपीओ ने अधिकाधिक लोगों को मेट्रो से आने की अपील की है। मेट्रो से आने वाले लोगों के लिए गेट नंबर 10 से प्रवेश मिलेगा। डीएमआरसी ने कहा है कि मेले के दौरान आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, गार्ड, अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन और कुछ अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी तैनात किए जाएंगे।
इन मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगा टिकट
रेड लाइन : शहीद स्थल (नया बस अड्डा), दिलशाद गार्डन, शाहदरा, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी पश्चिम, रिठाला।
यलो लाइन : समयपुर बादली, जहांगीर पुरी, आजादपुर, गुरु तेग बहादुर नगर, नई दिल्ली, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली हाट आईएनए, साकेत, सिकंदरपुर, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम।
ब्लू लाइन : नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, सेक्टर-52 नोएडा, नोएडा सिटी सेंटर, इंद्रप्रस्थ, मंडी हाउस, बाराखंबा, करोल बाग, कीर्ति नगर, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, उत्तम नगर पूर्व , द्वारका मोड़, द्वारका, वैशाली, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कड़डूमा, लक्ष्मी नगर।
ग्रीन लाइन : पंजाबी बाग, मुंडका, ब्रिगेडियर, होशियार सिंह।
वायलेट लाइन : कश्मीरी गेट, दिल्ली गेट, आईटीओ, लाजपत नगर, कालकाजी मंदिर, बदरपुर बॉर्डर, राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़।
पिंक लाइन : मजलिस पार्क, सरोजिनी नगर, मयूर विहार-1, वेलकम, शिव विहार।
मैजेंटा लाइन : जनक पुरी पश्चिम, मुनिरका, हौज खास, बॉटनिकल गार्डन।
ग्रे लाइन : ढांसा बस स्टैंड।
एयरपोर्ट लाइन : द्वारका सेक्टर-21।