फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Trade Fair 2023 from 14 to 27 November fair theme will be Vasudhaiva Kutumbakam

Delhi Trade Fair 2023: 14 नवंबर से लगेगा सबसे बड़ा मेला, ये होगी थीम; इतने लाख लोगों के पहुंचने के आसार

Sat, 04 Nov 2023 09:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 Nov 2023 09:31 PM IST
सार

Trade Fair 2023:  इस बार अब तक का सबसे बड़ा व्यापार मेला लगेगा। बिहार और केरल पार्टनर स्टेट होंगे। वहीं दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश फोकस स्टेट
नंबर होंगे।

विज्ञापन
Delhi Trade Fair 2023 from 14 to 27 November  fair  theme will be Vasudhaiva Kutumbakam
दिल्ली ट्रेड फेयर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Trade Fair Pragati Maidan: प्रगति मैदान में अब तक का सबसे बड़ा व्यापार मेला लगेगा। करीब 1.03लाख वर्गमीटर में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 12 देशों के प्रतिनिधियों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के 3500 से ज्यादा वितरक शामिल होंगे। 14 से 27 नवंबर तक लगने वाले मेले में मेले की थीम वसुधैव कुटुंबकम होगी। मेले में जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता की धमक भी दिखाई देगी। जी-20 सहयोगी देशों के साथ स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौते भी किए जाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली और इसके पास के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में रहने वाले लाखों लोग हर साल ट्रेड फेयर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हॉल नंबर पांच की पहली मंजिल पर भव्य तरीके से थीम पवेलियन बनाने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन


इस बार ट्रेड फेयर में बिहार और केरल पार्टनर स्टेट के रूप में भागीदारी करेंगे। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश फोकस स्टेट रहेंगे। इन राज्यों की व्यापारिक गतिविधियों और राज्यों में निर्मित खास सामान लोग यहां नजदीक से देख पाएंगे और खरीदेंगे भी। यूपी, बिहार राज्यों के पवेलियन हॉल संख्या दो में बनाए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र राज्यों के पवेलियन हॉल संख्या एक में बनाए जा रहे हैं। केरल पवेलियन हॉल संख्या पांच में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 लाख लोगों के पहुंचने के आसार
पिछले साल करीब 73000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में ट्रेड फेयर आयोजित हुआ था। इस बार इसका दायरा पिछली बार से बहुत बड़ा होगा। पिछले साल से ज्यादा वितरक और आगंतुकों के आने की प्रबल संभावना है। आईटीपीओ के मेला विभाग के उप महाप्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि 14 दिनों तक चलने वाले ट्रेड फेयर में करीब 12 लाख आगंतुकों के आने के आसार हैं। हॉल संख्या एक से 14 तक में मेला आयोजित होगा। आगंतुकों के पास पिछली बार के ट्रेड फेयर के मुकाबले घूमने के लिए जगह ज्यादा होगी। खाने-पीने की सुविधा भी ज्यादा होगी। एंफीथियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा होंगे।

इस बार स्टॉलों की संख्या भी ज्यादा होगी
राज्यों के सामान के अलावा निजी कंपनियों के स्टाॅल की संख्या भी इस साल अधिक होगी। आईटीपीओ के मुताबिक स्वयं सहायता समूह की महिला उद्यमियों को इस बार मेले में ज्यादा जगह मिलेगी। उनके पास अपने सामान को वैश्विक मंच पर लाने और अपनी पहचान को निखारने का सुनहरा अवसर होगा।

भारत मंडपम का क्षेत्र आम आगंतुकों के लिए नहीं खुलेगा
आईटीपीओ के मुताबिक भारत मंडपम का क्षेत्र केवल बी-टू-बी गतिविधियों के लिए खोला जाएगा। उस तरफ आम आगंतुकों को जाने की सुविधा नहीं मिलेगी। फिर भी आगंतुकों के यहां पास घूमने, खाने और खुशनुमा समय बिताने के लिए पर्याप्त संभावना रहेगी।

गेट संख्या 1, 4, 10 से मिलेगी एंट्री
मेले में जाने के लिए प्रगति मैदान के गेट संख्या 1, 4 और प्रगति मैदान मेट्रो के पास गेट संख्या 10 से जाने की सुविधा होगी। लेकिन आम आगंतुकों के लिए गेट संख्या एक से एंट्री नहीं होगी। भैरो मार्ग पर वाहन पार्किंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed