फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Tourism app reaches 55 thousand people, downloaded for facilities

दिल्ली: टूरिज्म एप 55 हजार लोगों तक पहुंचा, सुविधाओं के लिए किया डाउनलोड

Thu, 07 Apr 2022 11:11 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 07 Apr 2022 11:11 AM IST
सार

एप्लिकेशन से मिलने वाली सहूलियत और सेवाओं के आधार पर लोगों ने इसे पसंद किया और 55 से ज्यादा लोग अब इसका उपयोग कर रहे हैं।  
 

विज्ञापन
Delhi: Tourism app reaches 55 thousand people, downloaded for facilities
इंडिया गेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

दिल्ली टूरिज्म एप को अब तक 55100 लोगों ने डाउनलोड किया है। मेट्रो कार्ड रिचार्ज हो या रेस्तरां, एप के जरिये कई लोकप्रिय सेवाओं का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें 39,500 एंड्रायड जबकि 15,600 एप्पल के उपयोगकर्ता (यूजर) हैं। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 500 लोगों से मिली प्रतिक्रिया में भी पांच में से 4.9 रेटिंग मिली है। 

विज्ञापन


इससे साबित होता है कि लोगों ने इस एप को पसंद किया है। एप्लिकेशन से मिलने वाली सहूलियत और सेवाओं के आधार पर लोगों ने इसे पसंद किया है। लोगों ने यह भी कहा कि इस एप के जरिये उन्हें दिल्ली से जुड़ी कई जानकारियां उपलब्ध हैं और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।
विज्ञापन


दिल्ली पर्यटन विभाग के मोबाइल एप को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर 'देखो मेरी दिल्ली' का लोकार्पण किया था। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद ठप हुई पर्यटन गतिविधियां अब धीरे धीरे उबरने लगी हैं। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो महीनों से एप के उपयोगकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे ऑडियो-विजुअल माध्यमों से बढ़ावा दिया जा रहा है। इस एप पर पर्यटकों को दिल्ली के आकर्षण केंद्र, लोकप्रिय व्यंजन, बाजार और हेरिटेज वॉक तक एक क्लिक के साथ उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। इमें विशेष पर्यटन स्थलों की छोटी ऑडियो और वीडियो फाइलें हैं जो यात्री को पर्यटन स्थल में एक झलक देने के लिए एंबेडेड हैं।अधिकारी ने कहा कि यह पर्यटकों को किसी भी स्मारक या पर्यटन स्थल के मुख्य आकर्षण को वहां जाए बिना देखने की अनुमति देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed