फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Today is the last day of geo tagging.

Delhi : जियो टैगिंग का आज आखिरी दिन, 3.10 लाख संपत्तियां ही हो पाईं टैग; एमसीडी ने रखा था बड़ा लक्ष्य

Sun, 31 Mar 2024 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 05:15 AM IST
सार

एमसीडी ने करीब 15 लाख संपत्तियों को टैग करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंची।

विज्ञापन
Delhi: Today is the last day of geo tagging.
mcd - फोटो : amar ujala

विस्तार

संपत्तियों की जियो टैगिंग के लिए रविवार आखिरी दिन है और केवल 3.10 लाख संपत्तियां ही टैग हो पाईं हैं। एमसीडी ने करीब 15 लाख संपत्तियों को टैग करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंची। निगम ने तीन बार इसकी आखिरी तारीख बढ़ाई है। पहले 31 जनवरी, 29 फरवरी और फिर 31 मार्च जियो टैग करने के लिए आखिरी तारीख तय की गई थी। दिसंबर में जियो टैगिंग का काम शुरू किया गया था। इस परिणाम के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एमसीडी की ओर से फिर से इसकी मियाद बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन


एमसीडी के लिए संपत्ति कर आय का अहम स्रोत है। जियो टैगिंग के बाद इस साल अधिक से अधिक संपत्तियों से करीब दोगुना कर जमा कराने की तैयारी की है। निगम अधिकारियों ने कहा कि इससे भ्रष्टाचार कम होगा और पारदर्शिता आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस तरह पिछले साल की तुलना में करीब दो हजार करोड़ रुपये ज्यादा संपत्तिकर जमा हो पाएगा, लेकिन जियो टैगिंग की प्रक्रिया जिस तरह बेहद धीमी गति से चल रही है, उससे नहीं लगता कि एमसीडी अपनी उम्मीद पर खरी उतर पाएगी। फिलहाल निगम ने लोगों से भी खुद से अपनी संपत्तियों को जियो टैग करने की अपील की है।
विज्ञापन


जियो टैग करना बेहद जरूरी
दिल्ली में संपत्तियों की जियो टैगिंग बेहद जरूरी है, क्योंकि जिन संपत्तियों की जियो टैगिंग नहीं की जाएगी, 30 जून से इन्हें संपत्ति कर में मिलने वाली 10 फीसदी की छूट नहीं दी जाएगी। संपत्ति मालिक खुद से आसानी से अपनी यूनिक आईडी या प्रॉपर्टी नंबर के जरिये संपत्ति की जियो टैगिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर से बढ़ सकती है तारीख, सोमवार को फैसला होगा
दिसंबर के पहले हफ्ते में जियो टैगिंग शुरू हुई। पहले 50 दिन में 15 लाख संपत्तियों की टैगिंग होनी थी। पहले चार लाख व्यावसायिक संपत्तियां जियो टैग करने की योजना थी, लेकिन करीब चार महीने बाद महज तीन लाख 10 हजार संपत्तियों की टैगिंग हो पाई। निगम अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य के मुताबिक टैंगिंग नहीं हुई। तारीख फिर से बढ़ सकती है। सोमवार को इस पर फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed