फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi to noida travel became easy as cm kejriwal inaugurates mayur vihar phase 1 service road ramp loop and cycle track

दिल्ली-नोएडा के बीच सफर हुआ आसान: सीएम केजरीवाल ने किया सर्विस रोड, रैंप, लूप और साइकिल ट्रैक का उद्घाटन

Sat, 28 Aug 2021 05:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 28 Aug 2021 05:44 PM IST
सार

सर्विस रोड के शुरू होने के बाद मयूर विहार फेस एक की ओर से अक्षरधाम की तरफ जाना आसान हो गया है। साथ ही जाम, समय, ईंधन खपत और प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
delhi to noida travel became easy as cm kejriwal inaugurates mayur vihar phase 1 service road ramp loop and cycle track
arvind kejriwal - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मयूर विहार फेस-1 के सर्विस रोड, रैंप, लूप और साइकिल ट्रैक का उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से अब दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करना आसान हो गया है। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बारापुला फेज-3 से जुड़े इन लूप और रैम्प के खुलने से अब दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों को इसका काफी फायदा मिलेगा। जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर के बहुत सारे प्रोजेक्ट्स पर सफलता पूर्वक काम हुए हैं।

विज्ञापन


चूंकि अब दिल्ली में एक ईमानदार सरकार है और इसलिए पीडब्ल्यूडी सभी प्रोजेक्ट्स समय से और अनुमानित से कम लागत में पूरा कर लेता है। वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में सड़कों का माडिफिकेशन कर रही है। इस रैंप व सर्विस रोड के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वहीं, पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इससे नोएडा, मयूर विहार-1 और अक्षरधाम के बीच यात्रा करने वाले लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मयूर विहार फेस एक के रैंप, सर्विस रोड और साइकिल ट्रैक का शुभारम्भ करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की और नाम पट्टिका का अनावरण किया। इसके शुरू होने के बाद मयूर विहार फेस एक की ओर से अक्षरधाम की तरफ जाना आसान हो गया है। साथ ही जाम, समय, ईंधन खपत और प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिलेगी। उद्घाटन समारोह में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ कोंडली से ‘आप’ विधायक कुलदीप कुमार और त्रिलोकपुरी के विधायक रोहित महरौलिया समेत पीडब्ल्यूडी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज यहां पर यह सर्विस रोड, रैम, लूप और साइकिल ट्रैक का उद्घाटन किया गया है। इससे इस इलाके के लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। खासकर पूर्वी दिल्ली के लोगों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। मैं दिल्ली के लोगों को और खासकर पूर्वी दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। साथ ही, पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर और कांट्रेक्टर को भी बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने यह काम पूरा किया है।

जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, पिछले 6-7 साल के अंदर दिल्ली में खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर के बहुत सारे प्रोजेक्ट्स पर काम हुए हैं। बहुत तेजी के साथ पीडब्ल्यूडी काम कर रहा है। पीडब्ल्यूडी समय से कम समय में अपने प्रोजेक्ट पूरे कर लेता है, जो अनुमानित लागत है, उसमें बचत करता है। डिजाइन इस तरह से बनाए जाते हैं, जो ज्यादा टिकाऊ होते हैं और बचत करने वाले होते हैं। चूंकि अब दिल्ली के अंदर एक ईमानदार सरकार है, तो पीडब्ल्यूडी बहुत शानदार काम कर रहा है। दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर को अब अगले स्तर पर ले जाने की पूरी तैयारी चल रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'आज मयूर विहार फेज़-1 फ्लाईओवर पर बने नए ‘क्लोवरलीफ’ की शुरुआत की। बारापुला फेज़-3 से जुड़े इन लूप और रैम्प के खुलने से अब दिल्ली के लोगों को काफ़ी सहूलियत मिलेगी। ख़ासकर दिल्ली-नोएडा के बीच सफ़र करने वाले लोगों को इसका काफ़ी फ़ायदा होगा।’

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने मयूर विहार फेज-1 में रैंप, साइकिल ट्रैक और सर्विस रोड का लोकार्पण किया। इससे पूर्वी दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से बहुत राहत मिलेगी। केजरीवाल सरकार द्वारा पूरी दिल्ली में सड़कों का माडिफिकेशन किया जा रहा है।’

वहीं, दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर कहा, ‘आज माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी और उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी के साथ मयूर विहार-1 के नए रैंप, सर्विस रोड और साइकिल ट्रैक का उद्घाटन किया। इसके बनने से नोएडा, मयूर विहार-1 और अक्षरधाम के बीच यात्रा करने वाले लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।’

वाहन चालकों को एक किमी. अतिरिक्त सफर करने से मिलेगी मुक्ति
मयूर विहार रैंप और सर्विस रोड, दिल्ली में मयूर विहार से सराय काले खां तक फेज-3 एक्सटेंशन के तहत बारापुला एलिवेटेड रोड कॉरिडोर का हिस्सा है। ये रैंप और सर्विस रोड प्रोजेक्ट का आवश्यक हिस्सा हैं, जिसे दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी द्वारा नियोजित और निष्पादित किया जा रहा था। इन रैंपों का निर्माण मयूर विहार फेज-1 जंक्शन पर रेड लाइट से बचने के लिए किया गया है, जिससे रेड लाइट पर वाहनों से भारी मात्रा में कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन और ध्वनि प्रदूषण कम होगा।

इन रैंपों से नोएडा से मयूर विहार फेज-1 और मयूर विहार फेज-1 से अक्षरधाम की तरफ जाने वालों को भी मदद मिलेगी। वर्तमान में नोएडा से मयूर विहार फेज-1 जाने वाले यात्रियों को एनएच-24 फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेने के लिए करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। इसी तरह मयूर विहार फेज-1 से अक्षरधाम जाने वाले वाहनों को लिंक रोड पर एक और फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेने के लिए नोएडा की ओर एक किलोमीटर के आसपास का सफर तय करना पड़ता है।


इन रैंप की योजना इसलिए बनाई गई थी, ताकि नोएडा और मयूर विहार से आने वाले ट्रैफिक को राइट टर्निंग में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जा सके। अब इन रैंप और सर्विस रोड से यात्रा की दूरी में लगभग 1.5 किलोमीटर की बचत होगी। साथ ही, खासकर आफिस के पीक समय के दौरान घंटों तक वाहनों का भारी दबाव होने के कारण लोगों को वाहनों के शोर आदि से काफी दिक्कत होती थी, लेकिन अब रैंप ओर सर्विस रोड के खुलने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। इस सर्विस रोड की लंबाई दो किलोमीटर है और इसे बनाने में करीब 60 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसका कैरिजवे 3 लेन और 2 लेन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed