फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi to continue old Excise policy for next 6 months officers directed frame new policy soon 5 dry days

Delhi Excise Policy: दिल्ली में 6 महीने और 'पुरानी नीति' के तहत ही बिकेगी शराब, ये 5 दिन होंगे ड्राई डे

Wed, 15 Mar 2023 02:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Mar 2023 02:18 PM IST
सार

अभी अधिकारियों की तरफ से नए एक्साइज पॉलिसी तैयार नहीं हुई, जिसके बाद फिलहाल 6 महीने के लिए पुरानी एक्साइज पॉलिसी को ही आगे बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Delhi to continue old Excise policy for next 6 months officers directed frame new policy soon 5 dry days
शराब की दुकान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर जिस तरह पूरी दिल्ली सरकार कठघरे में आ गई है उसके बाद से सरकार फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। दिल्ली सरकार ने बुधवार को पुरानी शराब नीति को ही छह महीने का विस्तार दे दिया है। यानी अगले छह महीने तक पुरानी नीति के तहत ही दिल्ली में शराब बिकेगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को जल्द से जल्द नई शराब नीति तैयार करने का निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार ने विवाद में आने के बाद नई शराब नीति वापस ली थी और जब तक एक नई एक्साइज पॉलिसी तैयार नहीं हो जाती तब तक के लिए पुराने एक्साइज पॉलिसी को ही लागू किया था।
विज्ञापन


अभी अधिकारियों की तरफ से नए एक्साइज पॉलिसी तैयार नहीं हुई, जिसके बाद फिलहाल 6 महीने के लिए पुरानी एक्साइज पॉलिसी को ही आगे बढ़ाया गया है।

आने वाले छह महीनों में 5 दिन होंगे 'ड्राई'
आने वाले छह महीने में कुल पांच दिन ड्राई डे होंगे। यह वो दिन होते हैं जिसमें शराब की दुकानें नहीं खुलती हैं। बता दें कि ये दिन होंगे- महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा, ईद उल फितर, ईद उल जुहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed