{"_id":"60fa6e058ebc3e57ff6116f3","slug":"delhi-tilak-nagar-market-shut-down-foe-flouting-covid-norms-from-23-to-27-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोविड नियमों के उल्लंघन के लिए तिलक नगर मार्केट 23 से 27 जुलाई तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोविड नियमों के उल्लंघन के लिए तिलक नगर मार्केट 23 से 27 जुलाई तक बंद
Fri, 23 Jul 2021 01:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:05 PM IST
सार
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बाजार में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। मार्केट एसोसिएशन और विक्रेता आम जनता से कोविड के नियमों का अच्छे से पालन नहीं करा पाए और न ही भड़ को नियंत्रित कर पाए।
विज्ञापन
बाजार में भीड़, कोविड नियमों का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर बाजार को 27 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। बाजार में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बाजार में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। मार्केट एसोसिएशन और विक्रेता आम जनता से कोविड के नियमों का अच्छे से पालन नहीं करा पाए और न ही भड़ को नियंत्रित कर पाए। बाजार में उमड़ी भीड़ तेजी से कोरोना संक्रमण का कारण बन सकती है। इसलिए प्रशासन को आगे बढ़कर कड़ाई से बाजार बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर बाजार के बंद किए गए क्षेत्र में कोई भी दुकानदार निर्देश का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़ी सभी दुकाने खुली रहेंगी।
विज्ञापन