फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Three including one and a half year old child lost their lives in road accidents

Delhi : सड़क हादसों में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन की गई जान, पुलिस एक्शन में

Sun, 12 Jan 2025 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 06:38 AM IST
सार

द्वारका सेक्टर-23 के धूलसिरस गांव में मकान मालिक के बेटे के क्रेटा कार पीछे करने के दौरान पहिये के नीचे आ जाने से किराएदार के डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई।

विज्ञापन
Delhi: Three including one and a half year old child lost their lives in road accidents
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका सेक्टर-23 के धूलसिरस गांव में मकान मालिक के बेटे के क्रेटा कार पीछे करने के दौरान पहिये के नीचे आ जाने से किराएदार के डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। मृत बच्चे की शिनाख्त आरब के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी चालक घायल बच्चे को अपनी कार से पास के अस्पताल में ले गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है। द्वारका जिला उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि डेढ़ साल का आरब अपनी मां आरती और पिता दिनेश सिंह के साथ धूलसिरस गांव में किराए के मकान में रहता था। उसकी मां आरती ने बताया कि नौ जनवरी की दोपहर तीन बजे वह घर के सामने प्लाॅट में कपड़े सुखा रही थी। कुछ दूरी पर उनका बेटा आरब खेल रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान मकान मालिक का बेटा विनोद आगे पीछे देखे बिना अपनी खड़ी क्रेटा कार को पीछे करने लगा। यह देखकर आरती ने चिल्ला कर विनोद को बताया कि उनका बेटा कार के पीछे है। जब तक विनोद ने कार को रोका तब तक आरब कार के पिछले पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को रोकने के बाद विनोद पीछे आया और गंभीर रूप से घायल आरब और उसकी मां को लेकर इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने आरब को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिर पुलिस बच्चे की मां को घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए विनोद को गिरफ्तार कर लिया।

दो युवकों की गई जान
दिल्ली के अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल हो गया। घटना दिल्ली कैंट और पंजाबी बाग इलाके में हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालकों की पहचान करने में जुटी है। 

पहली घटना, दिल्ली कैंट इलाके में हुई। आठ जनवरी की रात पुलिस को दिल्ली कैंट बस स्टैंड के पास एक स्कूटी पर सवार दो लोगों को कुचलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि पीसीआर कर्मी घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। मौके पर पुलिस को एक क्षतिग्रस्त स्कूटी खड़ी मिली। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। उसकी पहचान दरियागंज निवासी अली हैदर (20) के रूप में हुई। वहीं घायल का नाम आमिर है। 

पुलिस ने उसके मोबाइल के जरिए परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। आमिर के भाई जाकिर ने बताया कि घटना के समय उनके भाई अपने दोस्त आमिर के साथ स्कूटी से मायापुरी से घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की स्कूटी में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। 


वहीं पंजाबी बाग इलाके में छह जनवरी को पुलिस को मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां एक क्षतिग्रस्त स्कूटी मिली। पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त रामपुरा निवासी हेमंत (38) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि स्कूटी सवार को टेंपो ने टक्कर मारी है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed