फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Three brothers were attacked for refusing to drink in the park the police arrested the miscreant and his partner

Delhi: पार्क में नशा करने से मना करने पर तीन भाइयों पर किया था जानलेवा हमला, पुलिस ने बदमाश को साथी समेत किया गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2022 09:20 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 02 Jul 2022 09:20 AM IST
सार

घायलों ने बताया कि उनपर सोनू नाम के बदमाश ने हमला किया है। सोनू तीन-चार दिन पहले दोस्त के साथ पार्क में नशा कर रहा था। विरोध करने पर सोनू से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Delhi: Three brothers were attacked for refusing to drink in the park the police arrested the miscreant and his partner
जानलेवा हमला करने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुखर्जी नगर इलाके में एक पार्क में तीन भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पार्क में नशा करने जाते थे, जिसका विरोध करते हुए तीनों भाइयों ने एक बदमाश को थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार बदमाशों पर लूटपाट, झपटमारी सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुकुंदपुर निवासी सोनू और इंदिरा विकास कालोनी निवासी शक्ति सिंह के रूप में हुई है। 27 जून की शाम पुलिस ढाका गांव के एक पार्क में तीन भाइयों पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। घायल भाइयों ढाका गांव निवासी रोहित चौहान, मनीष चौहान और शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


घायलों ने बताया कि उनपर सोनू नाम के बदमाश ने हमला किया है। सोनू तीन-चार दिन पहले दोस्त के साथ पार्क में नशा कर रहा था। विरोध करने पर सोनू से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों की पहचान की और बृहस्पतिवार को मुकुंदपुर से गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने बताया कि वह नशे का आदी है। घटना के तीन चार दिन पहले पहले पार्क में नशा करने के दौरान तीनों भाइयों ने उससे झगड़ा किया और एक ने उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए उसने अपने साथी शक्तर के साथ वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनू को लूटपाट के एक मामले में सजा हो चुकी है और नौ माह पहले वह तिहाड़ जेल से निकाला था। सोनू पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं शक्ति दो आपराधिक मामले में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed