फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi threatened by ISIS, Order to shoot anything suspicious.

दिल्ली पर हवाई हमला करने की फिराक में ISIS

Sat, 28 Nov 2015 09:39 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Nov 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi threatened by ISIS, Order to shoot anything suspicious.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है कि दिल्ली आतंकी संगठनों के निशाने पर है। बताया जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन दिल्ली में हवाई हमला करने की फिराक में है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के 15 प्वाइंट तैयार किए हैं जिन्हें निशाना बनाया जा सकता है। आतंकी हमला ड्रोन, यूएएस और पैरामोटर से किया जा सकता है।

इसलिए गृह मंत्रालय ने दिल्ली के आसमान में कुछ भी संदिग्ध दिखाई देते ही उसे उड़ा देने के आदेश दिए हैं।  इसे लेकर दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और वायुसेना के अधिकारियों की बैठक भी हुई है।

विज्ञापन

कुछ संदिग्ध दिखने पर उड़ाने के आदेश

Delhi threatened by ISIS, Order to shoot anything suspicious.

एजेंसियों के मुताबिक वायुसेना जैसे ही किसी भी चीज को संदिग्ध करार देगी, सुरक्षा एजेंसियों को पूरा हक होगा कि वे उसे उड़ा दें। गृह मंत्रालय ने कहा है कि पीएम आवास पर भी खतरा मंडरा रहा है।

इसके अलावा राष्ट्रपति भवन, राजपथ और इंडिया गेट के आसपास के इलाके और सीबीआई, सीआईएसएफ और बीएसएफ के मुख्यालयों पर भी खतरा है।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास एक ड्रोन दिखा था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अभी तक इसका रहस्य सुलझाने में नाकाम रही हैं। इसके मद्देनजर अब उच्च स्तरीय बैठक में एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने पर भी चर्चा हुई।

सुरक्षा एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को एक ड्राफ्ट भी सौंपा है। इसके मुताबिक सुरक्षा जवानों से कहा गया है कि कोई भी संदिग्ध चीज उड़ते देखें तो सबसे पहले सेंट्रल कंट्रोल रूम को सूचित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed