फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi thief called robin hood arrested

ये है रॉबिनहुड चोर, जब गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो गांववालों ने किया विरोध

Tue, 18 Jul 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Jul 2017 01:23 PM IST
सार

- आरोपी ने भोजपुरी फिल्मों की हेरोइन को गर्लफ्रेंड बना रखा था 
गरीब लड़कियों की शादी करवाने वाला रॉबिनहुड सेंधमार गिरफ्तार 
- आरोपी की भोजपुरी फिल्मों की हेरोइन है गर्लफ्रेंड- आरोपी ने एनएफसी में दिया था सेंधमारी की वारदात को अंजाम       
- आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 17 जुलाई    

विज्ञापन
delhi thief called robin hood  arrested

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने बिहार से एक ऐसे हाईप्रोफाइल रॉबिनहुड सेंधमार को गिरफ्तार किया है जो जुर्म के पैसे से गरीब लोगों की सहायता करता था।। सेंधमार बिहार के अपने गांव में गरीब लोगों की लड़कियों को शादी करवाता था।

विज्ञापन


इस कारण उसे गांव में दयावान केरूप में उजाला बाबू के नाम से जाना जाता था। ये हेल्थकैंप भी लगाता था। पुलिस जब उसे पकडने उसके गांव में गई तो काफी लोगों ने उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया था।
विज्ञापन


आरोपी ने भोजपुरी फिल्मों की हेरोइन को अपनी गर्लफ्रेंड बना रखा था और महंगी गाडिय़ों में घूमता था। आरोपी के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये की चोरी का सामान करवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली राजीव खन्ना की कोठी में 24 मई को चोरी हुई थी। चोर सोने व डायमंड की काफी ज्वेलरी ले गए थे।

वारदात को सुलझाने के लिए ऑपरेशन सेल एसीपी केपी सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार, एसआई परवेज कसाना, अजय कटेवा व योगेश तंवर की विशेष टीम बनाई गई। आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। निगेहबाहन स्कीम केतहत पुलिस ने काफी कैमरे लगवाए थे।

पुलिस को जांच में पता लगा कि सीतामणि, बिहार केसेंधमार ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने आरोपी सेंधमार इरफान उर्फ उजाला उर्फ आर्यन(27) को उसके गांव जोगिराखेरा, थाना पुपरी, जिला सीतामणि, बिहार से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी केसमय पुलिस को गांववालों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। इरफान से पूछताछ केबाद उससे चोरी का सामान खरीदने वाले रिसीवर बिहार निवासी धर्मेन्द्र(30) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सेंधमारी की गिरफ्तारी से सेंधमारी के 12 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

पांचवीं पास तक आरोपी एक वर्ष से जामिया नगर इलाके में रह रहा था। ये नौकरी की तलाश में चार वर्ष पहले दिल्ली आया था। इस दौरान वह अन्य साथियों के संपर्क में आया। ये रात के समय पॉश इलाकों में घूमता था। जिस कोठी में ताला लगा होता था उसमें सेंधमारी की वारदात करता था।

गाना सुनने के लिए दस हजार खर्च कर देता था

delhi thief called robin hood  arrested

इरफान ने पूछताछ में बताया कि वह नंगे पैर चोरी की वारदात करता था। उसे पता था कि जूते-चप्पल पहनकर चलने से आवाज होती है। ये बंटी चोर पर बनी फिल्म को देखकर सेंधमार बना था। ये ज्यादातर सेंधमारी की वारदात अकेले ही करता था।

ये ज्यादातर रकम मुंबई व दिल्ली के पब में खर्च करता था। पब में अपनी पसंद का गाना सुनने के लिए ये दस हजार रुपये तक खर्च कर देता था। ये महंगी गाडिय़ों में घूमता था। सोशल मीडिया में आरोपी की जो फोटो हैं उन्हें देखने से लगता कि आरोपी रईसजादा है।

कोठियों में ही वारदात करता था
इरफान ने बताया कि वह दिल्ली, कानपुर, आगरा, जालंधर आदि शहरों में चोरी की वारदात कर चुका है। ये छोटी-मोटी जगहों व गरीबों के घर में नहीं बल्कि कोठियों में चोरी की वारदात करता था। उसने किसी गरीब के घर में कभी चोरी नहीं की। ये बंटी चोर की तरह अकेले ही वारदात करता था।

गरीबों के लिए हेल्थ कैंप लगाता था
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव में अस्पताल नहीं है। ऐसे में वह चोरी के पैसे से गांव में हेल्थकैंप लगवाता था। वह गरीब लोगों की काफी सहायता करता था। वह गांव में व आसपास के इलाकों में गरीब लोगों की लड़कियों की शादी भी करवाता था। गांव वाले इसे भगवान की तरह पूजते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed