{"_id":"65ceb2bbe7cc9db240018486","slug":"delhi-theft-in-in-laws-house-to-pay-off-debt-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : कर्ज उतारने के लिए ससुराल में की चोरी, 11,59,000 रुपये और पांच लाख के जेवर उड़ाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : कर्ज उतारने के लिए ससुराल में की चोरी, 11,59,000 रुपये और पांच लाख के जेवर उड़ाये
Fri, 16 Feb 2024 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 06:26 AM IST
सार
इसके लिए उसने ससुराल से 11,59,000 रुपये व पांच लाख के जेवर चुरा लिए। सनलाइट कॉलोनी ने चार घंटे में ही मामला सुलझाते हुए आरोपी दामाद करण को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद हो गया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू अशोक नगर निवासी करण करौतिया (31) को कर्जा उतारने के लिए मोटी रकम चाहिए थी। इसके लिए उसने ससुराल से 11,59,000 रुपये व पांच लाख के जेवर चुरा लिए। सनलाइट कॉलोनी ने चार घंटे में ही मामला सुलझाते हुए आरोपी दामाद करण को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद हो गया।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार, पॉकेट सी ग्राउंड फ्लोर, सिद्धार्थ एक्सटेंशन, सनलाइट कॉलोनी निवासी उमंग ने 14 फरवरी को घर में चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी। उसने बताया कि घटना के दिन वह पिता के साथ ऑफिस में था, जबकि मां बाजार गई थी। दोपहर करीब 3:30 बजे जीजा करण ने नौकर मनोहर को बाला साहब गुरुद्वारा आने के लिए कहा। नौकर घर पर ताला लगाकर गुरुद्वारे चला गया।
विज्ञापन
शाम करीब 4 बजे पिता लौटे तो देखा कि घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी खुली हुई थी और नकद व जेवर रखने वाला लॉकर गायब था। मामला दर्ज कर लाजपत नगर एसीपी ऐश्वर्या सिंह व सनलाइट कॉलोनी थानाध्यक्ष गुलशन नागपाल की देखरेख में एएसआई अवरण सिंह, एएसआई देवेंदर सिंह और सिपाही शंकर की टीम ने जांच शुरू की। थानाध्यक्ष गुलशन को जांच में पता लगा कि घर के बाकी सामान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। सिर्फ अलमारी से तिजोरी गायब है।
विज्ञापन
मनोहर ने बताया कि घर के पिछले दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। मुख्य दरवाजा भी उसने ही बंद किया था। शुरुआती जांच में किसी जानकार का हाथ होने का शक रहा। वारदात के बाद चार घंटे की जांच के बाद पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर 11,59,000 रुपये और करीब पांच लाख रुपये के जेवर बरामद कर लिए।
आरोपी ने ससुराल में इसलिए की चोरी
आरोपी ने खुलासा किया कि उसने कर्जा ले रखा था। बेरोजगार होने के कारण अलग-अलग व्यक्तियों को सात लाख रुपये उसे चुकाने थे। उसे ससुराल में नकदी और जेवर के बारे में जानकारी थी, इसलिए उसने वारदात अंजाम दे दी।