फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: The first and last Metro time to change on Pink line from monday

पिंक लाइन पर आज से बदलेगा पहली और आखिरी मेट्रो का समय

Sun, 02 Dec 2018 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Dec 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi: The first and last Metro time to change on Pink line from monday
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से लाजपत नगर और त्रिलोकपुरी से शिव विहार सेक्शन पर तकनीकी कार्यों के चलते 3 से 8 दिसंबर तक पहली और आखिरी ट्रेनों के टाइम में बदलाव किए गए हैं। 9 दिसंबर से मेट्रो सेवाएं नियमित टाइम टेबल के मुताबिक चलेंगी। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस बीच ट्रेनों का टाइम टेबल देखकर निकलें।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक, इस दौरान पहली और आखिरी ट्रेनों के समय में 0 मिनट से 75 मिनट का बदलाव होगा। दिन में मेट्रो सेवाएं नियमित चलेंगी। इनके समय में कोई बदलाव नहीं होगा। यात्री इस संबंध में दिल्ली मेट्रो के हैल्पलाइन नंबर 155370 पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन


मजलिस पार्क से लाजपत नगर की ओर

मजलिस पार्क स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह छह बजे और आखिरी 11 बजे चलती है। 3 दिसंबर को सुबह ट्रेन चलने के समय में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन आखिरी ट्रेन 11 बजे के बजाय 9:35 बजे चलेगी। 4 दिसंबर को मेट्रो सुबह 6 बजे चलेगी। आखिरी ट्रेन के समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा। 5 दिसंबर को भी पहली मेट्रो का समय नहीं बदलेगा, जबकि आखिरी 9:45 बजे पर चलेगी। 6 दिसंबर को सुबह पहली ट्रेन 6 बजे के बजाय 6:44 बजे पर चलेगी। आखिरी मेट्रो रात 9:45 बजे चलेगी। 7 दिसंबर को पहली मेट्रो सुबह 6:44 बजे और आखिरी 9:45 बजे चलेगी। 8 दिसंबर को पहली मेट्रो 6:44 बजे चलेगी। आखिरी मेट्रो 11 बजे ही चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाजपत नगर से मजलिस पार्क की ओर

यहां से पहली ट्रेन चलने का समय सुबह 6:18 बजे और आखिरी का 11:15 बजे है। तीन दिसंबर को पहली मेट्रो का समय नहीं बदलेगा, जबकि आखिरी रात 10 बजे चलेगी। 4 दिसंबर को पहली मेट्रो सुबह 6:25 बजे चलेगी, जबकि आखिरी के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। 5 दिसंबर को पहली मेट्रो नियमित रहेगी, जबकि आखिरी 10:45 बजे चलेगी। 6 दिसंबर को पहली मेट्रो 7:25 बजे और आखिरी 10:45 बजे चलेगी। 7 दिसंबर को भी यही समय रहेगा। 8 दिसंबर को पहली ट्रेन 7:25 बजे चलेगी, जबकि आखिरी के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

त्रिलोकपुरी-संजय झील से शिव विहार की ओर

त्रिलोकपुरी स्टेशन से शिव विहार की ओर पहली मेट्रो ट्रेन 6:15 बजे और आखिरी 10:45 बजे चलती है। 3 दिसंबर को पहली मेट्रो नियमित रहेगी, जबकि आखिरी 10:42 बजे चलेगी। 4 दिसंबर को पहली ट्रेन नियमित रहेगी, जबकि आखिरी 10:25 बजे चलेगी। 5 दिसंबर को भी पहली मेट्रो नियमित रहेगी, जबकि आखिरी 10:42 बजे चलेगी। 6 दिसंबर को पहली मेट्रो सुबह 7 बजे और आखिरी 10:42 बजे चलेगी। 7 दिसंबर को भी यही समय रहेगा। 8 दिसंबर को पहली मेट्रो सुबह 7 बजे चलेगी। आखिरी मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

शिव विहार से त्रिलोकपुरी की ओर

शिव विहार से पहली मेट्रो का समय सुबह 6 बजे और आखिरी का रात 10:30 बजे है। यहां पहली मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। आखिरी मेट्रो तीन दिसंबर को 10:20, 4 दिसंबर को 10:06 बजे और 5 से 7 दिसंबर तक रात 10:20 बजे चलेगी। 8 दिसंबर को समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed