फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi The eyes of the party and the opposition rest on the mayor decision

Delhi: मेयर के फैसले पर टिकी पक्षऔर विपक्ष की निगाह, वेट एंड वॉच की मुद्रा में भाजपा पार्षद

Wed, 24 May 2023 10:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 May 2023 10:58 PM IST
सार

विपक्षी दल भाजपा के पार्षद वेट एंड वॉच की मुद्रा में हैं, जबकि सत्ता पक्ष आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना है कि इस पर जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह शीर्ष नेतृत्व और मेयर द्वारा ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi The eyes of the party and the opposition rest on the mayor decision
शैली ओबरॉय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के वार्ड कमेटियों के चुनाव के मसले पर पक्ष और विपक्ष दोनों की निगाह मेयर के निर्णय पर टिकी है। विपक्षी दल भाजपा के पार्षद वेट एंड वॉच की मुद्रा में हैं, जबकि सत्ता पक्ष आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना है कि इस पर जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह शीर्ष नेतृत्व और मेयर द्वारा ही लिया जाएगा।

विज्ञापन


एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी का गठन हो, ये पक्ष-विपक्ष दोनों पार्टियों के पार्षद चाहते हैं। मंगलवार को इस मसले पर दोनों ही दलों ने खुलकर अपनी सहमति जताई। पूर्ववर्ती दक्षिणी निगम में स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन रहीं भाजपा की वरिष्ठ मौजूदा पार्षद शिखा रॉय ने कहा कि दिल्ली वासियों की भलाई के लिए जल्द से जल्द स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होना चाहिए। इसके लिए मेयर को केवल एक निर्देश जारी करने की जरूरत है। इसके बाद निगम सचिवालय 12 जोन में चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराएगा। उन्होंने कहा कि एल्डरमैन का मामला भले कोर्ट में है, लेकिन कोर्ट ने केस में किसी तरह का स्टे नहीं दिया है, इसलिए मेयर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। यदि मेयर की तरफ से फैसला लेने में देरी हुई तो भाजपा कोई ठोस कदम उठाने पर विचार करेगी।

विज्ञापन


इस मामले में सबसे वरिष्ठ पार्षद व मौजूदा समय निगम में नेता सदन मुकेश गोयल ने भी यही दोहराया है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर मेयर और उनकी पार्टी को ही फैसला लेना है। हम सभी यही चाहते हैं कि स्टैंडिंग कमेटी का जल्द से जल्द गठन हो और दिल्ली की भलाई के लिए निगम सुचारू रूप से चले।

विज्ञापन
विज्ञापन


एल्डरमैन मामले में फैसला जुलाई से पहले आना संभव नहीं
एलजी द्वारा मनोनीत एल्डरमैन वाले मामले में कोर्ट का फैसला जुलाई से पहले आना संभव नहीं, क्योंकि 22 मई से दो जुलाई तक सुप्रीम कोर्ट में ग्रीष्मावकाश होगा, केवल अवकाशकालीन पीठ अति आवश्यक मामलों पर सुनवाई करेंगी। ऐसे में वार्ड कमेटियों के चुनाव कराने और स्टैंडिंग कमेटी के गठन को लेकर मेयर और उनकी पार्टी का निर्णय दिल्ली वासियों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed