फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News LG VK Saxena Orders Action Against Illegal E-Rickshaws to Tackle Traffic Chaos in Capital

Delhi : दिल्ली में खत्म होगा ई-रिक्शा वालों का 'आतंक', अवैध और अनफिट वाहन होंगे जब्त... मालिकों पर कार्रवाई

Sun, 13 Oct 2024 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 06:17 AM IST
सार

Delhi Traffic Issue: दिल्ली में एक लाख से ज्यादा ई-रिक्शा अवैध रूप से चल रहे हैं। दिल्ली की चरमराती यातायात व्यवस्था को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। कार्रवाई के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने बड़ी योजना तैयार की है।

विज्ञापन
Delhi News LG VK Saxena Orders Action Against Illegal E-Rickshaws to Tackle Traffic Chaos in Capital
demo pic - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली की चरमराती यातायात व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस व दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को आदेश दिए है कि दिल्ली में ई-रिक्शाओं के आतंक को खत्म किया जाए। दिल्ली में अवैध व बिना फिटनेस के चल रहे ई-रिक्शा को जब्त कर उनके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दिल्ली में एक लाख से ज्यादा ई-रिक्शा अवैध रूप से चल रहे हैं। दिल्ली की चरमराती यातायात व्यवस्था को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। कार्रवाई के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने बड़ी योजना तैयार की है।

विज्ञापन


दिल्ली में करीब 1.5 लाख ई-रिक्शा ही रजिस्टर्ड हैं। बताया जा रहा है कि इतने ही ई-रिक्शा अवैध रूप से चल रहे हैं। ये झुंड बनाकर एक जगह खड़े हो जाते है। बीच रोड पर चलते हैं। बीच रोड पर खड़ाकर सवारियां बैठाते हैं। इससे बड़े पैमाने पर जाम लगता है। दिल्ली के कई इलाके तो ऐसे है जहां ई-रिक्शा के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस व परिवहन विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। उपराज्यपाल ने आदेश दिए हैं कि ई-रिक्शा को जब्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


5 हजार ई-रिक्शा हर महीने जब्त करने के आदेश
उपराज्यपाल ने ट्रैफिक व परिवहन विभाग से विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा के आतंक को खत्म किया जाए। दोनों ही विभागों को कहा है कि वह हर महीने पांच हजार से ज्यादा अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा को जब्त करें और उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करें।

यातायात पुलिस ने नोडल अफसर नियुक्त किए
उपराज्यपाल के आदेश के बाद दिल्ली यातायात पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा को सड़क से हटाने की योजना तैयार की है। यातायात पुलिस ने यातायात पुलिस के जिले के सहायक पुलिस आयुक्त(एसीपी) को उस जिले का नोडल अफसर नियुक्त किया है। नोडल अफसर की देखरेख में जिले में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान ई-रिक्शा को जब्त करने के अलावा उनके कारण लगने वाले जाम को भी खत्म किया जाएगा।

परिवहन विभाग की कार्रवाई/पिछले दो साल में कितने पकड़े गए अवैध ई-रिक्शा
2023 में हुई कार्रवाई

  • जनवरी- से मार्च- 834
  • अप्रैल से जून- 61
  • जुलाई से सितंबर- 1227
  • अक्तूबर से दिसंबर- 233

2024 में हुई कार्रवाई

  • जनवरी से मार्च- 124
  • अप्रैल से जुलाई- 732
  • एक से 15 अगस्त तक- 716
  • 16 से 21 अगस्त तक- 361
  • 22 से 27 अगस्त तक- 612
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed