फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi : Ten children brought free for child labor

बिहार से बाल मजदूरी के लिये लाये गये दस बच्चे मुक्त  

Wed, 23 Sep 2020 01:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Sep 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
delhi : Ten children brought free for child labor
मजदूरी

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बिहार से बाल मजदूरी के लिए तस्करी कर लाए गए दस बच्चों को मुक्त कराया है। आयोग ने गैर सरकारी संगठन बचपन बचाओ आंदोलन, प्रयास और अन्य की मदद से बच्चों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मुक्त कराया। जांच में पता चला कि सभी बच्चे बिहार के जयनगर से तस्करी कर लाये गए हैं और उनसे दिल्ली और अंबाला में बाल मजदूरी करवाई जानी थी।

विज्ञापन


आयोग के मुताबिक बच्चों को मुक्त कराने वाली टीम उन्हें मास्क, सैनिटाइजर दिए और खाना खिलाया। मुक्त कराए गए बच्चों का बयान दर्ज किया गया। साथ ही उनका मेडिकल और कोविड टेस्ट भी करवाया गया। सभी बच्चों को बुधवार को वीडिया कांफ्रेंस के जरिए बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। फिलहाल सभी बच्चों को लाजपत नगर स्थित चिल्ड्रेन होम में रखा गया है।
विज्ञापन


रेलवे के पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि बाल कल्याण समिति को पता चलेगा कि बच्चों की तस्करी हुई है, तभी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे दो दिन पहले भी आयोग ने छह बच्चों को मुक्त कराया था। जिन्हें बिहार से बाल मजदूरी के लिए लाया गया था। आयोग के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने कहा कि बाल मजदूरी की सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed