{"_id":"5cc0a0b3bdec225ef2064de1","slug":"delhi-temperature-reached-on-forty-three-degree-on-wednesdays","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का पारा पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस, बुधवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का पारा पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस, बुधवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन
Wed, 24 Apr 2019 11:19 PM IST
राजेश सैनी
एजेंसी, दिल्ली
एजेंसी, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं पालम वेधशाला ने सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। लोधी रोड, रिज और आयानगर क्षेत्र में तापमान क्रमश: 41.9, 42 और 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आर्द्रता का स्तर 56 से 21 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग कार्यालय ने बृहस्पतिवार को शाम में आसमान में बादल छाए रहने, दूरदराज क्षेत्र में लू भरी हवा और धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बी पी यादव ने कहा, ‘‘ पारा कल 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है क्योंकि 25 अप्रैल तक उत्तरी मैदानी इलाके में आंधी और बारिश से जुड़ी स्थिति नहीं बन रही है।’’