फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi temperature fall cold winds increased shivering Yellow alert for dense fog

Weather Update : अभी और गिरेगा दिल्ली का पारा, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकपी; आज घने कोहरे का यलो अलर्ट

Sat, 18 Jan 2025 12:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Jan 2025 12:37 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को घने से घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi temperature fall cold winds increased shivering Yellow alert for dense fog
दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को घने से घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस-पास पहुंच सकता है।

विज्ञापन

राजधानी में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। पालम एयरपोर्ट में शुक्रवार रात तीन बजे से लेकर सुबह छह बजे तक दृश्यता शून्य रही। वहीं, सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह साढ़े आठ बजे तक दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में धूप खिली। इससे कोहरे की चादर हट गई। लोगों ने गुगुनी धूप का आनंद लिया। शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अलग-अलग इलाकों को अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा, जोकि 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रिज व पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर और लोधी रोड में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 76 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed