{"_id":"69deb8f6d5944e713f0fa8d3","slug":"delhi-teenage-girl-abducted-and-assaulted-on-the-pretext-of-taking-her-to-murthal-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: किशोरी को मुरथल घुमाने के बहाने अगवा कर किया यौन उत्पीड़न, बुलेट के नंबर से आरोपी की पहचान; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: किशोरी को मुरथल घुमाने के बहाने अगवा कर किया यौन उत्पीड़न, बुलेट के नंबर से आरोपी की पहचान; गिरफ्तार
Wed, 15 Apr 2026 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:30 AM IST
सार
आरोपी पीड़िता को पहले मुरथल ले गया। वहां से वापसी के दौरान आरोपी ने एक होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य दिल्ली के रंजीत नगर में अपने दोस्त से मिलने निकली 17 वर्षीय एक किशोरी को एक युवक ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। आरोपी पीड़िता को पहले मुरथल ले गया। वहां से वापसी के दौरान आरोपी ने एक होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बाद में वह किशोरी को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया। रातभर किशोरी घर से गायब रही तो घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। छानबीन में जब किशोरी के साथ दुष्कर्म का पता चला तो टीम ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा जोड़कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अज्ञात बदमाश का सुराग मिला।
विज्ञापन
उसके आधार पर जांच करते हुए टीम आईएसबीटी कश्मीरी गेट पहुंची। वहां से आरोपी को दबोच लिया गया। इसकी पहचान समयपुर बादली निवासी मोहन जायसवाल (35) के रूप में हुई है। आरोपी बिहार भागने का प्रयास कर रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी केएन काटजू मार्ग एरिया में दुष्कर्म के मामले में 10 साल से फरार था।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल को किशोरी के परिजनों ने रंजीत नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच अगले दिन 5 अप्रैल को किशोरी जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद हुई, जिसके बाद उसने पूरी घटना बताई।