फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: TC given to 14 children by striking off their names for not depositing fees in DPS Dwarka.

Delhi : डीपीएस द्वारका में फीस जमा न करने पर 14 बच्चों का नाम काटकर थमाया टीसी, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 May 2024 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 03:57 AM IST
सार

स्कूल ने फीस जमा नहीं करने पर 14 बच्चों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) थमा कर नाम काट दिया है। इन बच्चों में आठवीं कक्षा से छोटी कक्षाओं के बच्चे भी शामिल है।

विज्ञापन
Delhi: TC given to 14 children by striking off their names for not depositing fees in DPS Dwarka.
स्कूल के पास प्रदद्रशन करते अभिभावक.. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल और अभिभावक एक बार फिर से आमने-सामने हैं। स्कूल ने फीस जमा नहीं करने पर 14 बच्चों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) थमा कर नाम काट दिया है। इन बच्चों में आठवीं कक्षा से छोटी कक्षाओं के बच्चे भी शामिल है। इस मामले के बाद मंगलवार को सुबह अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और दाखिला बहाल करने की मांग की। अभिभावकों ने दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ शिक्षा निदेशक से भी मुलाकात की। निदेशक ने इस मामले में डीडीई जोन से कहा है कि वह स्कूल को पत्र लिखकर टीसी वापस लेने को कहें। 

विज्ञापन


डीपीएस द्वारका ने कोविड के दौरान भी फीस बढ़ाई थी। तब से लगातार अभिभावक हर साल प्रदर्शन करते आ रहे हैं। दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने बताया कि अब तक इस स्कूल में सालाना फीस 93 हजार होती थी उसे बढ़ाकर स्कूल अब स्कूल एक लाख 80 तक मांग रहा है। इस तरह से यह फीस बढ़ोतरी अवैध है। स्कूल गैरकानूनी तरीके से फीस मांग रहा है। 
विज्ञापन


पहले स्कूल की ओर से 80 अभिभावकों को फीस के लिए रिमाइंडर दिए गए फिर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। अब इनमें से 14 बच्चों के नाम काट कर टीसी थमा दिया। अभिभावक इस तरह से बच्चों के नाम काटने और स्कूल के फीस बढ़ाने से परेशान हैं। वह एक तरह से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। अपराजिता गौतम ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने इस मामले को सुलझाने को लेकर आश्वस्त किया है। निदेशक ने डीडीई जोन से कहा है कि वह स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखकर टीसी को वापस लेने को कहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed