{"_id":"5fba917fb67fe4062f5dd421","slug":"delhi-sunday-coldest-in-last-17-years-minimum-temperature-6-9-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पिछले 17 सालों में सबसे ठंडा रहा रविवार, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पिछले 17 सालों में सबसे ठंडा रहा रविवार, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस
Sun, 22 Nov 2020 09:57 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 22 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी भारत स्थित पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इन दिनों राजधानी के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है और दिल्ली की सर्दी का एहसास हो रहा है। इस कड़ी में रविवार का दिन पिछले 17 सालों में 6.9 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन
इससे पहले वर्ष 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, गत शुक्रवार को 7.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ दिल्ली ने पिछले 14 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, रविवार को राजधानी में दर्ज न्यूनतम तापमान पिछले 17 सालों में नवंबर के माह में सबसे कम है क्योंकि, इससे पहले वर्ष 2003 में ही इससे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में यदि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम 2 दिन तक रहता है। ऐसे में शीत लहर घोषित की जाती है। हालांकि, दिल्ली का क्षेत्रफल अन्य मैदानी इलाकों में स्थित राज्यों से कम है। ऐसे में यदि एक दिन के लिए ऐसी स्थिति रहती है तो यह शीत लहर मानी जाएगी। जबकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम ही दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, पश्चिम हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं के कारण लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, हालांकि अगले 4 से 5 दिनों के भीतर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा हवा में अधिकतम आद्रता का स्तर 94 फीसदी और न्यूनतम 48 फीसदी रहा। दिल्ली के लोधी रोड इलाके में भी सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आया नगर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस व 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
वहीं, अब तक का रिकॉर्ड तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस 28 नवंबर 1938 को रहा था। वहीं, इस बार अक्तूबर में भी ठंड का रिकॉर्ड टूटा था। इस कड़ी में अक्तूबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि इससे पहले वर्ष 1962 में 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।