{"_id":"67d749b1ea4d87f0540e5383","slug":"delhi-students-locked-the-vice-principal-in-a-room-and-beat-him-up-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : उप-प्रधानाचार्य को छात्रों ने कमरे में बंद करके पीटा, बाहरी लड़के को हॉस्टल में रखने की हो रही थी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : उप-प्रधानाचार्य को छात्रों ने कमरे में बंद करके पीटा, बाहरी लड़के को हॉस्टल में रखने की हो रही थी मांग
Mon, 17 Mar 2025 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Mar 2025 03:29 AM IST
सार
आरोप स्कूल के ही छात्रों पर लगा है। आरोपी छात्रों ने एक बाहरी लड़के को हॉस्टल में रखने की मांग की थी।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के पंचकुईयां रोड के एक स्कूल में उप-प्रधानाचार्य और एक अन्य स्टाफ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल के ही छात्रों पर लगा है। आरोपी छात्रों ने एक बाहरी लड़के को हॉस्टल में रखने की मांग की थी। मना करने आरोपियों ने कमरे में बंद कर दोनों की पिटाई की। उप-प्रधानाचार्य ने मंदिर मार्ग थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कमल गुप्ता (बदला हुआ नाम, 48) सपरिवार उत्तम नगर में रहते हैं। वह पंचकुईयां रोड के एक विद्यालय में उप-प्रधानाचार्य हैं। 12 मार्च को वह स्कूल के दफ्तर में एक सहायक शिक्षक के साथ बैठकर वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच हॉस्टल वार्डन कुछ छात्रों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने एक लड़के का नाम लेते हुए कहा कि इसे हॉस्टल में रखने की इजाजत दे दें। कमल ने इसके लिए मना कर दिया। वह लड़का उनसे बदसलूकी करने लगा। इस बीच कुछ और युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन
आरोपियों ने कमल व दूसरे टीचर को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बैट से भी पीटने का आरोप लगाया। बाद में उनको कमरे में बंद कर आरोपी मौके से भाग गए। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला कटवाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।