{"_id":"5ca7e7afbdec2213f80172c3","slug":"delhi-student-dies-at-school-in-suspicious-circumstances-slept-suddenly-in-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्कूल में आठवीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, बाथरूम में अचानक हुआ बेेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्कूल में आठवीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, बाथरूम में अचानक हुआ बेेहोश
Sat, 06 Apr 2019 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 06 Apr 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ रोहिणी इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में शुक्रवार सुबह आठवीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शुरुआती जांच में हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अजय (13) बुध विहार रोहिणी में परिजनों के साथ रहता था। पिता रामेश्वर ऑटो चालक हैं। परिजनों ने बताया कि सेक्टर छह रोहिणी स्थित राजकीय सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय में अजय आठवीं कक्षा में था। शुक्रवार सुबह अजय स्कूल गया था। करीब दस बजे स्कूल से फोन आया कि अजय की तबियत खराब हो गई है। शिक्षक उसे अंबेडकर अस्पताल ले गए। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि अजय की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में डॉक्टर हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जता रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अजय के दोस्तों से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि अजय सुबह बिल्कुल स्वस्थ्य था। करीब दस बजे वह अपने दोस्त के साथ बाथरूम गया था। वहां दो छात्र पहले से मौजूद थे। अजय अपने दोस्त के साथ बाहर इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। दोस्तों ने उठाने की कोशिश की, लेकिन वह होश में नहीं आया। उन्होंने शिक्षकों को सूचना दी तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, अजय के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि अजय को कोई बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन