फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Storm Three killed and 23 injured so far weather update today

आंधी से हाहाकार: दिल्ली में कहीं गिरे पेड़ तो कहीं दीवार... नुकसान की 409 कॉल, अब तक तीन ने तोड़ा दम; 23 जख्मी

Sat, 11 May 2024 09:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 May 2024 09:45 PM IST
सार

दिल्ली में बीती रात आई आंधी और तूफान की वजह से बड़ी तबाही मच गई। छह लोग पेड़ गिरने और मलबे की चपेट में आकर 17 जख्मी हो गए। वहीं पुलिस नियंत्रण कक्ष को 409 कॉल मिलीं। अब तक हुए नुकसान में तीन ने दम तोड़ दिया है वहीं 23 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi Storm Three killed and 23 injured so far weather update today
दिल्ली में आंधी-तूफान से मच गई थी तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार रात आई आंधी से हाहाकार मच गया। अचानक पुलिस नियंत्रण कक्ष के फोन बजने लगे। कहीं पेड़ गिरा था तो कहीं दीवार या मकान का मलबा। लगभग हर जिले से ऐसी कॉल पुलिस को मिलीं। आंधी की चपेट में आकर किशोरी समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 23 लोग पेड़ों या दीवार या मकान के मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

Delhi Storm Three killed and 23 injured so far weather update today
आंधी से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को मिलीं 409 कॉल
आंधी के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को 409 कॉल मिलीं। इनमें 152 जगह पेड़ गिरने की सूचनाएं थीं। पेड़ गिरने की वजह से कई जगह सड़कों पर आवाजाही बंद होने के अलावा 202 जगह बिजली भी बाधित हो गई थी। सुबह निगम के अलावा दूसरी सिविक एजेंसियों ने सड़कों से पेड़ हटाने के अलावा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया। 55 जगह दीवार और मकान का मलबा गिरा था। हादसे में छह लोग पेड़ गिरने से जख्मी हुए जबकि दो की पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, किशोरी की दीवार गिरने से मौत हुई जबकि 17 लोग मलबे की चपेट में आकर जख्मी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Storm Three killed and 23 injured so far weather update today
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अनुज कुमार, अमर उजाला

अचानक पेड़ गिरा, युवक की मौत
विकासपुरी में शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे पेड़ गिरने से जयप्रकाश (46) की मौत हो गई। जयप्रकाश परिवार के साथ सीतापुरी में रहते थे। परिवार में पत्नी व अन्य लोग हैं। जयप्रकाश निजी कंपनी में नौकरी करते थे। हादसे के समय वह मोपेड पर घर लौट रहे थे। आंधी के दौरान पेड़ एक कार व मोपेड पर गिर गया। हादसे में कार चालक तो बच गया, लेकिन जयप्रकाश की मौत हो गई।

विज्ञापन

केएन काटजू मार्ग पर युवक पर गिरा पेड़, जान गई
पुलिस को रात दस बजे खबर मिली कि रोहिणी सेक्टर-16 में एक युवक पर पेड़ गिर गया है। केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को बाबा साहब आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में रोहिणी निवासी हरिओम की मौत हो गई। वह छोटा-मोटा काम करता था। शुक्रवार रात को वह काम से घर लौट रहा था। इस दौरान आंधी चलने के दौरान एक वह पेड़ के नीचे खड़ा था, जो उस पर गिर गया।

Delhi Storm Three killed and 23 injured so far weather update today
द्वारका मोड़ पर डीडीए का बोर्ड एम्बुलेंस में गिरा - फोटो : अमर उजाला

रेस्तरां की दीवार गिरी, किशोरी ने दम तोड़ा
शाहीन बाग के अबुल फजल एंक्लेव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे आंधी चलने के दौरान एक रेस्तरां की दीवार पड़ोसी के मकान की छत पर गिर गई। इससे छत पर कपड़े उतारने आई शीरीन (17) चपेट में आ गई। उसे मलबे से निकालकर नजदीकी अलशिफा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शीरीन परिवार के साथ ठोकर नंबर-3, अबुल फजल एंक्लेव में रहती थी। परिवार में पिता फारूक के अलावा मां व अन्य सदस्य हैं। शीरीन 12वीं की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed