{"_id":"667dcbce02c2511f1e0d20d6","slug":"delhi-stone-pelted-on-moving-train-at-anand-vihar-railway-station-girl-injured-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर पथराव, बच्ची का फटा सिर; बच गई आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर पथराव, बच्ची का फटा सिर; बच गई आंख
Fri, 28 Jun 2024 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:00 AM IST
सार
गंभीर हालत में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची के आंख के ऊपर चोट लगने से अंदर क्लॉटिंग हो गई है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर पथराव के कारण एक 11 वर्ष की बच्ची का सिर फट गया। गंभीर हालत में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची के आंख के ऊपर चोट लगने से अंदर क्लॉटिंग हो गई है। फिलहाल बच्ची की हालात स्थिर है। यह घटना बीते शनिवार की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कासगंज की रहने वाले किशन परिवार के साथ ट्रेन से शनिवार को राजस्थान जा रहे थे। मंडावली क्रासिंग के पास ट्रेन पर कुछ लड़कों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में किशन की 11 साल की बेटी खुशी की दाईं आख के ऊपर पत्थर लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। खुशी की मां गायत्री ने बताया कि घायल होनेे के बाद उनकी बेटी किसी को पहचान नहीं पा रही थी, लेकिन अब उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
आरपीएफ ने कई लड़कों को हिरासत में लिया...
आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद बच्ची व परिजन की पूरी मदद की गई। घटना से दो दिन पहले भी ट्रेन पर पथराव करने वाले दो पकड़ा गया था। बच्ची के मामले में कई लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। अभी फिलहाल पत्थर मारने वाले का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे ट्रेन पर पथराव के मामले...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में वर्ष 2020 में 99 मामले सामने आए, इसमें 7 यात्री घायल हुए। 2021 में 243 मामले में 15 यात्री घायल हुए थे। 2022 में 387 मामले आये जिसमें 15 यात्री घायल हुए. 2023 में 390 मामले में 10 से अधिक लोग घायल हुए। इस साल भी आये दिन ट्रेन पर पथराव के मामले बढ़ रहे हैं।