फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi state Congress President ajay makan has problem to aap and congress alliance

आप से संभावित गठजोड़ पर कांग्रेस नेताओं की चिंता वाजिब, जल सत्याग्रह आंदोलन भी टांय-टांय फिस्स

Fri, 08 Jun 2018 09:26 AM IST
विजय सिंघल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विजय सिंघल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jun 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
delhi state Congress President ajay makan has problem to aap and congress alliance
aap and congress

दिल्ली में कांग्रेस से आप के गठजोड़ को लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं की नींद हराम हुई पड़ी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन कांग्रेस को दिल्ली में पुन: खड़ा करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं, लेकिन आप से गठजोड़ की खबरों ने उनको बैकफुट पर ला कर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


आप सरकार को घेरने के लिए चलाया जा रहा जल सत्याग्रह आंदोलन टांय-टांय फिस्स होकर रह गया है। वहीं कांग्रेसी नेता आम लोगों के बीच जाने से भी बचने लगे हैं।  जो कुछ वोट बैंक आप को छोड़ वापस आया था, वे भी उलझन में है और इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस नेताओं की चिंता वाजिब भी है।
विज्ञापन


कांग्रेस की पिछले कई वर्षों से दिल्ली में हालत किसी से छुपी नहीं है। कभी दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस आज धरातल पर है। अजय माकन ने पिछले एक वर्ष से हर मुद्दे पर आप सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

delhi state Congress President ajay makan has problem to aap and congress alliance
aap and congress

सीसीटीवी, बिजली-पानी, डीटीसी की खस्ता हालत के अलावा अन्य बुनियादी मुद्दों को लेकर वे सड़क पर आंदोलन करते रहे, ताकि कांग्रेस का खोया वोट बैंक किसी तरह वापस आ जाए। उधर कांग्रेस का लोकसभा सीटों में आप से गठजोड़ की संभावना की खबरों को लेकर उनकी चिंता बढ़ा दी है।

इस मुद्दे पर वे भले ही खंडन करते आ रहे हैं, लेकिन आलाकमान के किसी भी नेता द्वारा कोई टिप्पणी न करने से वे बैकफुट पर हैं। हालत यह है कि संवाददाता सम्मेलन में मुद्दा कोई भी हो, लेकिन कांग्रेस-आप गठजोड़ पर वे सफाई देते रह जाते हैं। कई मौकों पर तो वे बोखला तक गए। वर्तमान में कांग्रेस ने राजधानी में पानी की समस्या को लेकर जल आंदोलन चलाया हुआ है।

शुरू में तो आंदोलन ने तेजी पकड़ी, लेकिन जब से गठजोड़ की खबरें आई है आम लोगों ने जल सत्याग्रह आंदोलन से किनारा करना शुरू कर दिया। आम लोगों में संदेश जा रहा है कि दोनों पार्टियां मिली हुई हैं और आंदोलन से उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं होगा। हालत यह है कि कांग्रेस नेताओं ने भी आंदोलन से दूरी बनानी शुरू कर दी है।   इसका सीधा असर कांग्रेस के वोट बैंक पर भी पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed