फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: State BJP completes preparations to make Delhi Rammay

Delhi : प्रदेश भाजपा ने पूरी की दिल्ली को राममय करने की तैयारी, श्रीराम संवाद के साथ निकलेगी कलश यात्रा

Sun, 07 Jan 2024 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 02:10 AM IST
सार

प्रकोष्ठ ने राजधानी के करीब 14,700 मंदिरों की पहचान कर अपने अभियान से जोड़ा है। सभी मंदिरों में 22 जनवरी, सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की लाइव स्क्रीनिंग होगी। वहीं, इससे पहले भी दूसरे बड़े कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
Delhi: State BJP completes preparations to make Delhi Rammay
दिल्ली भाजपा की बैठक में... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने अपने मंदिर प्रकोष्ठ के सहारे दिल्ली को राममय करने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रकोष्ठ ने राजधानी के करीब 14,700 मंदिरों की पहचान कर अपने अभियान से जोड़ा है। सभी मंदिरों में 22 जनवरी, सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की लाइव स्क्रीनिंग होगी। वहीं, इससे पहले भी दूसरे बड़े कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


प्रकोष्ठ के मुताबिक, इसमें सबसे बड़ा और खास आयोजन 20 जनवरी का है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की अगुवाई में 1,08,000 दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दिल्ली-करनाल रोड स्थिति खाटू श्याम मंदिर में इस दौरान करीब चार लाख लोगों की मौजूदगी रहेगी। इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी की ली गई हैं।

विज्ञापन

 

दूसरी तरफ 17 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में बाइक रैली निकाली जाएगी। मंदिरों के करीब 5000 पुजारी पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय से डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय अपनी बाइक से पहुंचेगे। इसके अलावा पूरी दिल्ली में करीब एक हजार यूनीपोल पर जय श्री राम के हाेर्डिंग लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष करनैल सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होगी, लेकिन दिल्ली अभी से राममय होने जा रही है। पूरी दिल्ली में मंदिर प्रकोष्ठ से जुड़े करीब 14,000 पुजारी घर-घर जाकर लोगों को अक्षत दे रहे हैं। साथ ही उनको अपने नजदीकी मंदिर में 22 जनवरी को पहुंचने का न्योता दिया जा रहा है। अभी से हर मंदिर में करीब 200 लोगों की मौजूदगी की तैयारी है। इस तरह से हम लोग सीधे तौर पर करीब तीस लाख लोगों के साथ होंगे। वहीं, बाकी दिल्ली अपने घरों से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का साक्षात करेगी। पूरा आयोजन यादगार रहेगा।

सीआईआई ने बनाी राम संवाद की योजना
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने श्री राम संवाद कार्यक्रम करने की एक योजना बनाई है। 10 जनवरी से चांदनी चौक, खारी बावली, नया बाज़ार, कश्मीरी गेट, सदर बाजार, चावड़ी बाज़ार, श्रद्धानंद मार्ग, अजमेरी गेट, लाल कुआं व दरिया गंज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्री राम संवाद का दूसरा आयोजन 12 जनवरी को दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में होगा। श्री राम भजनों का एक मधुर कार्यक्रम भी संगीत दुनिया के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जायेगा। यह कार्यक्रम श्री राम संवाद और श्री राम चौकी का मिश्रण होगा जो अपनी तरह का एक विशिष्ट आयोजन होगा।

इस तरह का संवाद कार्यक्रम करोल बाग, अशोक विहार, कमला नगर, राजौरी गार्डन, जेल रोड, कीर्ति नगर, ग्रेटर कैलाश, खान मार्केट, कनाट प्लेस, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, जगतपुरी, शाहदरा क्षेत्रों में भी किया जाना प्रस्तावित है। 21 जनवरी को दिल्ली के श्री गौरीशंकर मंदिर से एक श्री राम शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें अनेक प्रकार की झांकियां होगी, 101 महिलाएं मंगल कलश लेकर चलेंगी, 24 घंटे का अखंड पाठ चलेगा। 22 जनवरी को श्री गौरी शंकर मंदिर के नीचे एलईडी लगाकर आम लोगों को अयोध्या धाम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी की खास तैयारी
इनदिनों कोई बाजार सजा रहा है तो कोई झंडे बांट रहा है। दीये ओर लाइट भी बांटे जा रहे है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से भी खास तैयारी की गई है। राजधानी में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को धूमधाम से मनाने की योजना बनाई गई है। 18 जनवरी को सुंदरकांड का पाठ होना है। रामलला की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिस इलाके से यात्रा निकलेगी, वहां रामलला का स्वागत होगा। फतेहपुरी से किनारा बाजार तक लाइटिंग होगी। भागीरथ पैलेस में श्रीराम के चित्र वाले झंडे लगाए जाएंगे।


श्रीराम मंदिर यात्रा का भव्य आयोजन
उधर, पूर्वी दिल्ली आईपी एक्सटेंशन स्थित वेस्ट विनोद नगर में अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यात्रा के उपलक्ष्य में हर्षोंल्लास के साथ श्रीराम मंदिर यात्रा का आयोजन किया गया। अनेकों स्वयंसेवकों ने उमंग और उल्लास के साथ प्राणप्रतिष्ठा यात्रा में सहभागिता दिखाई। जय श्री राम जय श्री राम की धुन के साथ–साथ वेस्ट विनोद नगर के बच्चों और बुजुर्गों महिलाओं की बढ़ चढ़कर भाग लिया। अयोध्या से आये पूजित अक्षत को घर घर अक्षत पहुंचाने और साथ ही साथ श्री राम मंदिर के प्रति जन चेतना जगाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में प्रो. पवन, हाईरैंक बिजनेस स्कूल सेक्टर-62 के एसोसिएट डीन समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed