फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Stampede Missing women return home after stampede at New Delhi Railway Station

Delhi Stampede: कुछ घर छलके खुशी के आंसू... कई आंखें कर रहीं इंतजार; भगदड़ के बाद लापता ये महिलाएं लौटीं घर

Tue, 18 Feb 2025 03:18 PM IST
शाहरुख खान राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Feb 2025 03:18 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद कुछ लापता महिलाएं घर लौट आई हैं। महिलाएं सोमवार सुबह अचानक वह घर पहुंची तो परिजन खुशी के मारे रोने लगे।

विज्ञापन
Delhi Stampede Missing women return home after stampede at New Delhi Railway Station
भगदड़ के बाद घर लौटीं लापता महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ के बाद कई लोग लापता हो गए थे। सोमवार को कुछ परिवार को खुशियों भरी खबर मिली। उनके अपने घर पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। वहीं कुछ परिवारों को अब भी उनके अपनों की तलाश हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने ऐसे परिवारों से थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा है। नोएडा में रहने वाली मीना देवी सोमवार सुबह घर लौटीं तो परिजनों का खुशी का ठिकाना न रहा। शनिवार को मीना देवी कुछ महिलाओं के साथ कुंभ जा रही थीं। 
विज्ञापन


भगदड़ के दौरान वह लापता हो गई थीं। परिजनों ने तीनों अस्पताल के अलावा पूरे नई दिल्ली एरिया में मीना की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इस बीच सोमवार सुबह अचानक वह घर पहुंची तो परिजन खुशी के मारे रोने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना ने बताया कि वह जनरल टिकट लेकर एक ट्रेन से पहले ही कुंभ चली गई थी। भीड़ अधिक होने की वजह से उसका मोबाइल गिर गया। इस बीच प्रयागराज पहुंचकर उसे भगदड़ का पता चला। 
 
Trending Videos

सोमवार को वह वापस लौटीं। इसी तरह पहाड़गंज में रहने वाली सुचीता भी रविवार देर रात अपने घर पहुंच गई। बिहार की रहने वाली सुचिता एक माह पूर्व ही इलाज के लिए दिल्ली आई थीं। सुचिता मानसिक रूप से बीमार है। 

 

कुछ पड़ोसी महिलाओं के साथ वह रेलवे स्टेशन पहुंची थी। भगदड़ मची तो वह किसी तरह स्टेशन से बाहर निकलने में कामयाब हो गईं। इसके बाद उसे एक बुजुर्ग ऑटो वाला अपने साथ ले गया। रविवार को उसने परिजनों का पता लगाकर उनको सूचना दी।

घर वाले कर रहे तारा देवी का इंतजार
शादीपुर में रहने वाली तारा देवी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। वह पति गुप्तेश्वर यादव व बच्चों के साथ शादीपुर में रहती हैं। वह जनरल टिकट लेकर परिवार के साथ महाकुंभ जा रही थीं। सीढि़यों तक पति ने उनका हाथ पकड़कर रखा। बाद में भीड़ के सैलाब में वह गुम हो गईं। दो दिन बाद भी उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed