फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Special Staff arrested two accused Used to sell snatch mobile by taking them to Nepal

दिल्ली में झपटमारी और नेपाल में सप्लाई: छीने गए मोबाइल को खपाने का काला धंधा, हैरान कर देगा ये खुलासा

Wed, 30 Mar 2022 09:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 30 Mar 2022 09:08 PM IST
सार

स्पेशल स्टाफ ने दो ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो छीने गए मोबाइलों को नेपाल भेजते थे। टीम ने इनके पास से चोरी व छीने गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Delhi Special Staff arrested two accused Used to sell snatch mobile by taking them to Nepal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने दो ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली-एनसीआर से छीने गए मोबाइलों को नेपाल भेजते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगतपुरी, शाहदरा निवासी प्रेम आहूजा उर्फ दीपक(36) और मुनाजीर अली(32) के रूप में हुई है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने इनके पास से चोरी व छीने गए 78 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पूर्वी जिला डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम छीने गए मोबाइल की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पता लगा कि कुछ लोग नेपाल में छीने फोन भेज रहे हैं। जांच के बाद पुलिस टीम ने प्रेम अहूजा उर्फ दीपक को जगतपुरी, से 25 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। वह बिचौलिए की मदद से नेपाल भेजने का काम कर रहा था। प्रेम अहूजा की निशानदेही पर जगतपुर गांव, उत्तरी दिल्ली से मुनाजीर अली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

मुनाफा लेकर नेपाल में बेच देते थे
प्रेम अहूजा ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह जगतपुरी इलाके में तीन वर्ष से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चला रहा था। इस दौरान वह झपटमारों से सस्ते दामों पर छीने गए मोबाइल लेने लगा। शुरू में वह छीने गए मोबाइल के पार्ट्स को मोबाइल रिपेयरिंग के लिए इस्तेमाल करता था। बाद में वह उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के फोन रिपेयरिंग शॉप चलाने वाले जानकार मुनाजीर के संपर्क में आया। इसके बाद ये चोरी व छीने गए मोबाइल नेपाल भेजने लगे। ये झपटमारी के फोन 3500 से 4500 रुपये में खरीदते थे और एक हजार रुपये मुनाफा लेकर नेपाल में बेच देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed