फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Special cell arrested historysheeter crook with 125 criminal cases

Delhi: स्पेशल सेल ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को किया गिरफ्तार, आठ साल में दर्ज हुए 125 आपराधिक मामले

Sun, 21 Aug 2022 08:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 21 Aug 2022 08:11 PM IST
सार

बदमाश वसीम अकरम उर्फ लंबू को 15 नए मामलों समेत करीब 20 केसों में भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके पास से .315 बोर की सिंगल सूट पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी इलाके में गरीब लोगों का रॉबिनहुड बना हुआ था। वह गरीब लोगों को पैसा बांटता था।

विज्ञापन
Delhi Special cell arrested historysheeter crook with 125 criminal cases
दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ताबड़तोड़ वारदात कर रहे एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ आठ सालों में 125 अपराधिक मामर्ल दर्ज हो गए। कोटला मुबारकपुर थानाध्यक्ष पर फायरिंग समेत 35 अपराधिक वारदातों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

विज्ञापन


बदमाश वसीम अकरम उर्फ लंबू को 15 नए मामलों समेत करीब 20 केसों में भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके पास से .315 बोर की सिंगल सूट पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी इलाके में गरीब लोगों का रॉबिनहुड बना हुआ था। वह गरीब लोगों को पैसा बांटता था।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम चार महीने से वसीम की तलाश कर रही थी। वह दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, बिहार व हरियाणा में बार-बार ठिकाना बदल रहा था। करीब चार महीने की जांच के बाद इंस्पेक्टर शिवकुमार को 19 अगस्त की सुबह सूचना मिली थी कि वसीम उर्फ लंबू आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर किसी से मिलने आएगा। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार व एसआई राजेश शर्मा की टीम ने यहां घेराबंदी कर सीडी पार्क, जहांगीरपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर वसीम अकरम उर्फ लंबू (27) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता लगा कि उसके खिलाफ पिछले आठ सालों में हत्या का प्रयास, रॉबरी, झपटमारी, दुष्कर्म, घर में चोरी, सेंधमारी, चोरी, पुलिस टीम पर हमला, चोट पहुंचाने और आर्म्स एक्ट आदि के 125 से अधिक मामले दर्ज हैं। कोटला मुबारकरपुर थानाध्यक्ष विनय त्यागी पर 30 जून, 21 को फायरिंग के मामले समेत 35 मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

वसीम 30 जून को अपने चार साथियों समेत वैगन आर कार में भीष्म पितामह मार्ग पर घूम रहा था। कोटला मुबारकपुर थानाध्यक्ष ने कश्मीरी गेट तक इनका पीछा किया। वसीम व उसके साथी ने थानाध्यक्ष पर गोलियां चला दी थीं। पुलिस ने आरोपी के तीन साथियों को पकड़ लिया था, जबकि वसीम फरार होने में कामयाब हो गया था।

इलाके में गरीब लोगों को पैसे बांटता था

आरोपी वसीम सेंधमारी करने वाले गिरोह का सरगना है। उसके सेंधमारी करने वाले गिरोह में 25 सदस्य हैं। ये रेकी कर पॉश एरिया में बंद पड़ी कोठियों को निशाना बनाता था। ये दिन में रेकी करते थे और रात को वारदात करते थे। गिरोह के एक-दो सदस्य आसपास के मकानों पर नजर रखते थे।

एक साथ चार से पांच वारदात कर ये दिल्ली से कोलकाता चला जाता था। ये हवाईजहाज या फिर ट्रेन से कोलकाता जाता था। ये सीडी ब्लाक, जहांगीरपुरी के लोगों का रॉबिनहुड बना हुआ था। ये गरीब लोगों की सहायता करता था। इस कारण इलाके में उसके चहाने वाले काफी थे। जब कभी पुलिस उसे गिरफ्तार करने जाती थी तो लोग उसे सूचना दे देते थे और वह फरार हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed