{"_id":"5eccb43ab90d401077300fe7","slug":"delhi-some-passengers-left-the-airport-in-ppe-kit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीई किट में ही एयरपोर्ट से निकले कुछ यात्री, सभी की टिकीं निगाहें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीई किट में ही एयरपोर्ट से निकले कुछ यात्री, सभी की टिकीं निगाहें
Tue, 26 May 2020 11:46 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 May 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
पीपीई किट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी के पास फेस शील्ड तो कोई पीपीई किट पहनकर ही एयरपोर्ट से निकला। आईजीआई के टी-3 टैक्सी स्टैंड पर पहुंच रहे हवाई यात्रियों को देख ऐसा लग रहा था कि कोरोना से आधी जंग जीत चुके हैं तो आधी लड़ने को तैयार हैं। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे यात्री जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें जल्दी थी तो अपनों से मिलने की। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
एयर इंडिया की फ्लाइट जम्मू से टी-3 टर्मिनल पर पहुंची तो बाहर टैक्सी और बसें पहले से ही मौजूद थीं। जम्मू से दिल्ली पहुंचे प्रवेश ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना है, लेकिन सीधी फ्लाइट न मिलने की वजह से रात को रुकना पड़ेगा। कटरा हैलीपैड पर काम करने वाले प्रवेश ने बताया कि दो महीने के दौरान जिंदगी की कई हकीकतों से रूबरू होने का मौका मिला, परेशानी भी हुई, लेकिन संतोष है कि अपने परिवार के पास पहुंच जाएंगे।
नोएडा की कंपनी में कार्यरत प्रोफेशनल जयपाल ने बताया कि ऑफिस के काम से गए, लेकिन लॉकडाउन के दौरान फंसे रह गए। विमानों का संचालन शुरू हुआ तो घर का रुख किया। कई ऐसे भी यात्री थे जिन्हें रिसीव करने उनके परिजन पहुंचे थे जो एक दूसरे का अभिनंदन दूर से करते नजर आए। पीपीई किट पहने एयरपोर्ट से निकले दो ने बताया उनका काम ऐसा है कि पीपीई किट पहनना जरूरी था, इसलिए विमान में सफर के दौरान भी पीपीई किट पहन रखा था।