फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Software engineer youth-girl were doing extortion by trapping them in honeytrap

दिल्ली: साफ्टवेयर इंजीनियर युवक-युवती हनीट्रेप में फंसाकर कर रहे थे उगाही

Mon, 12 Jul 2021 06:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Jul 2021 06:46 PM IST
सार

  • साफ्टवेयर इंजीनियर युवक-युवती व एमबीए डिग्री धारक गिरफ्तार
  • हनीट्रेप के शिकार हुए बड़े कारोबारी से मांगे थे एक करोड़
  • टिंडर एप के जरिए हनीट्रेप में फंसाते थे, 100 से ज्यादा लोगों से पैसे ऐंठ चुके हैं

विज्ञापन
Delhi: Software engineer youth-girl were doing extortion by trapping them in honeytrap
हनीट्रैप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक सॉफ्टवेयर युवती व एमबीए डिग्री धारक युवक के साथ कारोबारी आदि बड़े लोगों को हनीट्रेप में फंसाकर उनसे उगाही करने में लगा हुआ था। आरोपी टिंडर एप के जरिए लोगों को हनीट्रेप में फंसाते थे और फिर उनसे उगाही करते थे। पैसे नहीं देने पर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने साफ्टवेयर इंजीनियर युवक व युवती व उसके एमबीए डिग्री होल्डर व्यवसायी साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अभी तक 100 से ज्यादा लोगों को हनीट्रेप में फंसाकर उनसे उगाही कर चुके हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी मनोज सी के अनुसार टूल्स बनाने वाली फैक्टरी के मालिक ने उससे एक करोड़ रुपये ऐंठने की शिकायत अपराध शाखा में दर्ज कराई थी। पीड़ित कारोबारी ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर कोई उससे एक करोड़ रुपये मांग रहा था। मामला दर्जकर एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर अरूण सिंघू की टीम ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


जांच के बाद एसआई अर्जुन सिंह व एसआई रजनीश कुमार की टीम ने डीएलएफ-2 गुरूग्राम से सॉफ्टवेयर इंजीनियार राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। उसेस पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-67 गुरुग्राम में दबिश देकर युवती और छत्तरपुर एंक्लेव-दो, दिल्ली में दबिश देकर उसके साथी आर्यन दीक्षित(28) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से स्पाई कैमरे लगे हुए दो हैंडबैग, मेमोरी कार्ड, यूएसबी पेन ड्राइवर, लैपटॉप, काफी संख्या में पीड़ित लोगों की अश्लील वीडियो-फोटो और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए करने लगा उगाही
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजकिशोर सिंह(31) वर्ष 2012 में बिहार से दिल्ली आया था। ये कनॉट प्लेस थाने में छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए ये गलत संगत में पड़ गया। इसने गुरुग्राम मे स्पा खोला। इसमें ये लड़कियों को भर्ती करने लगा। इसके शौक बढ़ते चले गए तो ये हनीट्रेप में लोगों को फंसाकर उगाही करने लगा। इसके आरोपी साथी आर्यन दीक्षित ने नोएडा से एमबीए किया हुआ है। इसका फिलहाल ऑनलाइन गारमेंट्स का व्यवसाय है। ये एक महिला दोस्त के जरिए राजकिशोर से मिला था। गुरुग्राम निवासी युवती भी सॉफ्यवेयर इंजीनियर है और आर्यन की दोस्त है। वह नौकरी की तलाश कर रही थी तभी उसकी राजकिशोर से जान-पहचान हो गई।


टिंडर एप पर दोस्ती का मैसेज डालकर फंसाते थे
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी टिंडर एप पर दोस्ती का मैसेज डालते थे। जैसे ही कोई उनसे बात करता था तो युवती उससे दोस्ती करने लग जाती थी। इसके बाद युवती पीड़ित को मिलने बुला लेती थी। युवती पीड़ित की अश्लील वीडियो बना लेती थी। कुछ समय बाद ये पीड़ित को फोन कर मोटी रकम मांगते थे। रकम नहीं देने पर ये पीड़ित की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते थे। पूछताछ में ये बात सामने आई है कि ये 100 से ज्यादा लोगों से उगाही कर चुके हैं। ये शुरू में एक करोड़ रुपये ही मांगते थे। बाद में पीड़ित जितना दे देता था उससे उतना ही ले लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed