फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi slows down due to lockdown in UP

यूपी में लॉकडाउन से दिल्ली की धीमी पड़ी रफ्तार, वाहनों की सघन जांच से बढ़ी दिक्कत

Sun, 12 Jul 2020 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi slows down due to lockdown in UP
गाजीपुर बॉर्डर के पास... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए शुक्रवार रात से उत्तर प्रदेश में शुरू हुए लॉकडाउन के कारण दिल्ली की रफ्तार धीमी पड़ गई। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली से यूपी की सभी सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


वाहनों की सघन जांच से शनिवार को दिल्ली से आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच से जाम लग गया। पुलिस बॉर्डर पर लोगों के मास्क के साथ-साथ यूपी में प्रवेश करने की ठोस वजह पूछ रही थी। 
विज्ञापन


ठोस वजह नहीं बताने वाले चालकों को पुलिस ने वापस दिल्ली के लिए भेज दिया है। यहीं स्थिति नोएडा बॉर्डर पर भी देखने को मिली। दिल्ली से आने वाले वाहन डीएनडी पर रेंगते नजर आए। बॉर्डर पर तैनात सख्ती होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी गेट पर दिल्ली की तरफ से गाजियाबाद जाने वाला ट्रैफिक काफी धीमा रहा। सुबह साढ़े 11 बजे तक यह स्थिति रही। बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग हो रही थी। बिना पास एंट्री नहीं दी जा रही है। 


दिल्ली से वाहनों की आवाजाही महाराजपुर बॉर्डर, ज्ञानी बॉर्डर, सूर्यनगर, डीएलएफ-शालीमार गार्डन और तुलसी निकेतन-भोपुरा बॉर्डर से भी रहती है। इन सभी बॉर्डर पर पुलिस की सख्त चेकिंग की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम से दो-चार होना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed