फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Six year old child dies after balcony of dilapidated house collapses

Delhi : जर्जर मकान का छज्जा गिरने से छह साल के बच्चे की गई जान, मकान मालिक पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज

Mon, 01 Jul 2024 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 02:18 AM IST
सार

बच्चा छज्जे पर खेल रहा था। पुलिस ने पिता के बयान पर मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से मकान मालिक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Delhi: Six year old child dies after balcony of dilapidated house collapses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर्ष विहार में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से छह साल के प्रिंस की मौत हो गई। बच्चा छज्जे पर खेल रहा था। पुलिस ने पिता के बयान पर मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से मकान मालिक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार शाम पांच बजे हर्ष विहार थाना पुलिस को प्रताप नगर की एक इमारत की छत का एक हिस्सा गिरने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो 50 वर्ग गज में बनी पुरानी इमारत का छज्जा ढह गया था। जांच में पता चला कि हादसे में प्रिंस घायल हुआ है। परिजन उसे जीटीबी अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो बच्चे के दम तोड़ने का पता चला।
विज्ञापन


पिता संतोष ने बताया कि मकान रामजी लाल का है। मकान मालिक इसी मकान के भूतल पर रहता है। वह पत्नी, बेटा और बेटी के साथ छह माह से यहां किराये पर रहता है। मकान जर्जर हालत में है। शाम को बेटा छज्जे पर खेल रहा था। अचानक छज्जा गिर गया। इससे प्रिंस भी नीचे गिरकर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed