फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: SIT formed, BEL officials and contractors on ACB's radar

Delhi Corruption Case : एसआईटी गठित, एसीबी के रडार पर बीईएल के अधिकारी और ठेकेदार; पूछताछ की तैयारी

Thu, 20 Mar 2025 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 07:08 AM IST
सार

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आप के कार्यकाल में सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन इसमें भ्रष्टाचार की साजिश भी रची गई।

विज्ञापन
Delhi: SIT formed, BEL officials and contractors on ACB's radar
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आप के कार्यकाल में सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन इसमें भ्रष्टाचार की साजिश भी रची गई।

विज्ञापन


अब सत्येंद्र जैन पर केस दर्ज होने के बाद एसीबी की ओर से जांच के लिए डीसीपी श्वेता सिंह चौहान के नेतृत्व व एसीपी जरनैल सिंह, दो इंस्पेक्टरों सहित अन्य पुलिसकर्मियों की एसआईटी गठित की गई है। भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अधिकारी और ठेकेदार एसीबी के रडार पर हैं। इनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पांच ठेकेदारों को ही काम दिलवाया गया। यहां तक अतिरिक्त कैमरे लगवाने का काम भी इन्हीं ठेकेदारों को दिया गया। ऐसे में ठेकेदारों ने सीसीटीवी लगाने में घटिया उपकरण का इस्तेमाल भी किया। इन ठेकेदारों को ही बीईएल से सीसीटीवी कैमरों की नई खेप का ऑर्डर दिलवाया गया और ऑर्डर वैल्यू को जानबूझकर बढ़ा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि परियोजना 571 करोड़ की थी। घोटाले के संबंध में मिली शिकायत में सात करोड़ रिश्वत की बात है, लेकिन यह घाेटाला कई करोड़ रुपये से जुड़ा हुआ है। रिश्वत की राशि जिन ठेकेदारों के माध्यम से दी गई, उन्हें 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरों का अतिरिक्त ऑर्डर भी दिया गया था। जब पीडब्ल्यूडी की ओर से परियोजना को हाथ में लिया गया तो कई सीसीटीवी कैमरे खराब थे। 


एसीबी के सूत्रों ने बताया कि मामले में दिल्ली सरकार के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री, पीडब्ल्यूडी और बीईएल के अधिकारियों की भूमिका व दोष निर्धारित करने की जांच के लिए डीसीपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed