{"_id":"5f040a478ebc3e42e827ac59","slug":"delhi-si-amit-kumar-donates-plasma-for-corona-positive-patient-after-11-days-of-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना को मात देकर लौटे एसआई, 11 दिन बाद प्लाज्मा देकर बचाई बुजुर्ग की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना को मात देकर लौटे एसआई, 11 दिन बाद प्लाज्मा देकर बचाई बुजुर्ग की जान
Tue, 07 Jul 2020 11:08 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से ठीक होकर ड्यूटी पर लौटे एसआई अमित कुमार ने 11 दिन बाद ही प्लाज्मा देकर एक बुजुर्ग की जान बचाई है। वह फिर से कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा दान करने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में तैनात एसआई अमित कुमार को 12 जून को कोरोना हो गया था। उनकी पत्नी को संक्रमित पाया गया था। अमित कुमार कोरोना को मात देकर ठीक हो गए। उनकी टेस्ट रिपोर्ट 26 जून को निगेटिव आई।
विज्ञापन
एसआई अमित कुमार दो दिन पहले ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए थाने पहुंचे। थाने में ढोल के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। थानाध्यक्ष आईके झा समेत थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने फूल मालाएं पहनाकर व आरती उतारकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
थाने में एसआई अमित कुमार के एक साथी ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार बलबीर (65) को कोरोना होने के कारण वह मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कहीं से प्लाज्मा नहीं मिल रहा था। यह सुनते ही अमित कुमार प्लाज्मा देने को तैयार हो गए।
एसआई अमित कुमार वसंत कुंज स्थित आईएलबीएस अस्पताल के प्लाज्मा बैंक पहुंचे और कोरोना संक्रमण से ठीक होने के 11 दिन बाद प्लाज्मा दान किया।