{"_id":"5cfe133dbdec22076f512d02","slug":"delhi-shastri-bhawan-catches-fire-in-d-wing-5-fire-tenders-at-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि भवन और शास्त्री भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि भवन और शास्त्री भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 10 Jun 2019 02:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि भवन और शास्त्री भवन में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दोनों ही जगह कुछ समय के लिए मामूली भगदड़ सी मच गई थी। दोनों ही जगह एसी के तारों में शॉर्ट सर्किट से मामूली आग लगी थी। आग से किसी के घायल होने या अन्य क्षति का समाचार नहीं है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने समय पर पहुंचकर आग पर तुरंत काबू पा लिया। नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शास्त्री भवन में आग लगने की सूचना दोपहर 1:12 बजे मिली। आग तीसरी मंजिल पर लगे एसी के तारों में लगी। इस मामूली आग पर फायर ब्रिगेड की एक ही गाड़ी ने काबू पा लिया। उधर, कृषि भवन में आग लगने की सूचना सोमवार शाम करीब 5:35 बजे मिली थी। आग ग्राउंड फ्लोर पर एसी के तारों में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर इस पर काबू पा लिया। आग से कृषि भवन में लोगों में मामूली सी भगदड़ मच गई थी।
विज्ञापन