{"_id":"63f0494811a78b208901e63f","slug":"delhi-shakurpur-husband-killed-wife-and-son-doubt-of-illicit-relationship-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शकूरपुर में पति ने पत्नी और बेटे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, अवैध संबंधों का था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शकूरपुर में पति ने पत्नी और बेटे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, अवैध संबंधों का था शक
Sat, 18 Feb 2023 09:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Feb 2023 09:13 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर इलाके में बृजेश नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की है। आरोपी होल्डर पैकिंग का काम करता है। मृतका पत्नी की पहचान अंजलि के रूप में हुई है और बेटा डेढ़ साल का है।