फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi shaken by blast, white collar network running terror factory from university

Bomb Blast Conspiracy: धमाके से दहली दिल्ली, व्हाइट कॉलर नेटवर्क यूनिवर्सिटी से चला रहा है आतंक की फैक्टरी

Wed, 12 Nov 2025 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा शनि पाथौली, नई दिल्ली।
शनि पाथौली, नई दिल्ली। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 01:24 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, ये डॉक्टर देश की विभिन्न मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार कर रहे थे। अब इस नेटवर्क के तार लाल किला धमाके से सीधे जुड़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi shaken by blast, white collar network running terror factory from university
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए भीषण धमाके ने न केवल सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है, बल्कि एक नए तरह के व्हाइट कॉलर आतंकवाद को उजागर कर दिया है। सुरक्षा एजेंसी इस मॉड्यूल से जुड़े चार डॉक्टरों समेत आठ आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से तीन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवा-ए-हिंद जैसे खतरनाक संगठनों से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, ये डॉक्टर देश की विभिन्न मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार कर रहे थे। अब इस नेटवर्क के तार लाल किला धमाके से सीधे जुड़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किला धमाके से एक दिन पहले आतंकी डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ मुसैब व प्रेमिका डॉ. शाहीन और डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ मुसैब प्रमुख है। वह अपनी प्रेमिका डॉ. शाहीन के साथ फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ था। तीसरा डॉक्टर अनंतनाग निवासी डॉ. आदिल अहमद है, जो अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था। ये तीनों मॉड्यूल के अन्य डॉक्टरों के साथ मिलकर एक बड़ा नेटवर्क चला रहे थे। जांच में सामने आया है कि ये पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से लगातार संपर्क में थे और यूनिवर्सिटी के मेधावी छात्रों को ऑनलाइन ब्रेनवॉश करा रहे थे।
विज्ञापन


लाल किला धमाके का संदिग्ध उमर था डॉक्टरों के संपर्क में
सूत्र बताते हैं कि ये डॉक्टर छात्रों को जिहादी विचारधारा से लैस कर रहे थे। उन्हें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे महानगरों में बड़े हमलों की ट्रेनिंग दी जा रही थी। लाल किला धमाके का मुख्य संदिग्ध उमर मोहम्मद, जो पेशे से डॉक्टर है। बताया जा रहा है कि वह इन गिरफ्तार डॉक्टरों के सीधे संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


20-25 मेडिकल छात्र आतंकी नेटवर्क में भर्ती
अब इस मामले में और गिरफ्तारियां तय मानी जा रही हैं। संयुक्त टीम कुछ और संदिग्ध डॉक्टरों और छात्रों पर नजर रखे हुई है। जांच में पता चला है कि कम से कम 20-25 मेडिकल छात्र इस नेटवर्क में भर्ती हो चुके थे। इनमें से कई धमाके से पहले उमर मोहम्मद के साथ दिल्ली में थे। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि छात्रों को कब से भर्ती किया गया, उन्हें कैसे ट्रेनिंग दी गई और आगे कौन-से टारगेट थे।
शनि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed