{"_id":"5c99f5c0bdec22144502210c","slug":"delhi-shaheen-bagh-four-storey-building-catches-fire-2-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः शाहीन बाग की चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः शाहीन बाग की चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 की मौत
Tue, 26 Mar 2019 03:19 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 26 Mar 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
fire in delhi
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहीन बाग के अबुल फजल एन्क्लेव की इमारत की पहली मंजिल पर मंगलवार दोपहर जब आग लगी तो वहां जैद व आयशा समेत पांच बच्चे खेल रहे थे। जैद व आयशा पिछले कमरे और तीन अन्य बच्चे आगे के कमरे में थे।
विज्ञापन
आग लगने के बाद परिवार की एक महिला ने बाहर के कमरे में खेल रहे तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन पिछले कमरे में खेल रहे आयशा व जैद की ओर उनका ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
यह भी कहा जा रहा है कि आग लगने के 15 से 20 मिनट तक परिजनों को यह भी नहीं पता था कि बच्चे कहां हैं। काफी देर बाद जब उन्हें याद आया कि बच्चे पहली मंजिल पर पिछले कमरे में हैं, तब तक आग बहुत बढ़ गई थी। बचाए गए बच्चों ने ही जैद व आयशा के पहली मंजिल पर होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 200 गज के प्लॉट पर बनी इमारत की हर मंजिल पर कई कमरे हैं। पहली मंजिल पर बच्चों के दादा-दादी रहते थे, अत: बच्चे यहां खेलने आ जाते थे।
कमरे भी भूलभुलैया जैसे हैं। बाकी मंजिलों पर भी परिवार के छह से ज्यादा लोग फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगाकर और खिड़कियों को तोड़कर इन्हें बचा लिया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी आग का कारण पहली मंजिल पर लगे पावर प्लग में शॉट सर्किट को बता रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पॉवर प्लग में शॉट सर्किट के बाद आग वहां रखे सोफों में लग गई। इसके बाद आग भड़की और पूरी मंजिल पर फैल गई। आग इतनी विकराल थी कि पहली मंजिल पर रखा पूरा सामान जल गया।
कुछ मिनटों में आग ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि बच्चों को बचाने का मौका भी नहीं मिला। आग पर काबू पाकर फायरकर्मी अंदर पहुंचे तो दोनों बच्चे जली हालत में पड़े थे।