फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Seven arrested for black marketing of oxygen cylinders and related devices

दिल्ली : ऑक्सीजन सिलिंडर और उससे जुड़े उपकरणों की कालाबाजारी में सात गिरफ्तार

Fri, 07 May 2021 12:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 07 May 2021 12:31 PM IST
सार

  • पुलिस ने पश्चिम विहार, वजीराबाद, सैनिक फॉर्म इलाके से आरोपियों को दबोचा, ऑक्सीजन सिलिंडर और कन्संट्रेटर हुए बरामद
  • आरोपी कई-कई गुना महंगे दामों में उपकरणों की कर रहे थे कालाबाजारी, पुलिस से पूछताछ जारी, पुलिस का कहना कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी

विज्ञापन
Delhi: Seven arrested for black marketing of oxygen cylinders and related devices
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी में ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और उसके जुड़े उपकरणों की कालाबाजारी लगातार जारी है। पुलिस के सख्त होने के बाद इन मामलों में कमी जरूर आई है, लेकिन लोग अब भी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पश्चिम विहार, वजीराबाद और सैनिक फॉर्म में एक युवती समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह लोग महामारी से जूझ रहे लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे रुपये एंठने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


वारदात नंबर-1
पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने  ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों प्रियेश, याशिका और फागुन शामिल है। प्रियेश और याशिका दोनों मंगेतर हैं। आरोपियों ने तीन दिन में अलग-अलग लोगों से तीन लाख रुपये ठग लिये। कुछ माह पूर्व ही याशिका की प्रियेश नामक युवक से सगाई हुई थी। पश्चिम विहर ईस्ट थाना पुलिस को बुधवार को एक शिकायत मिली थी। पीड़ित ने बताया कि उसके रिश्तेदार को ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। व्हाटसएप ग्रुप पर नंबर मिलने के बाद संपर्क किया। ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर पीड़ित से 45 हजार रुपये लेकर भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं करवाया गया। ऑनलाइन रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने खाते ही जांच की तो वह दिलशाद गार्डन निवासी फागुन नामक युवक के पास पहुंची। उसने बताया कि वह याशिका और प्रियेश के साथ मिलकर गोरखधंधा कर रहा है। पुलिस ने बाद में दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वारदात नंबर-2
दक्षिण जिला के स्पेशल स्टाफ ने ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में एक एंबुलेंस चालक व इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दक्षिणपुरी निवासी शंभू यादव और गौतमबुद्ध नगर निवासी अनूप कुमार के रूप में हुई है। शंभू एंबुलेंस चालक है। पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स मोटी रकम लेकर ऑक्सीजन सिलिंडर बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने सैनिक फॉर्म इलाके के नजदीक वेस्टर्न एवेन्यू में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शंभू एंबुलेंस के लिए सिलिंडर भरवाता था। इसके बाद वह इसको अनूप को दे देता था। अनूप मुंहमांगे दामों में इनको बेच रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात नंबर-3
उत्तरी जिला के एएटीएस ने ऑक्सीजन सिलिंडर और कन्संट्रेटर की कालाबाजारी करने के आरोप में मॉडल टाउन निवासी हर्षित गुप्ता नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी वजीराबाद फ्लाईओवर के पास से हुई। पुलिस ने उसके पास से नौ ऑक्सीजन सिलिंडर और चार कन्संट्रेटर बरामद किए हैं। एएटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि एक शख्स ऊंचे दामों पर ऑक्सीजन सिलिंडर और कन्संट्रेटर बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी से संपर्क कर ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग की। आरोपी 32 हजार में सिलिंडर व 1.25 लाख में कन्संट्रेटर बेच रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।


वारदात नंबर-4
उत्तरी जिला की वजीराबाद थाना पुलिस ने एक शख्स को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गीता कालोनी निवासी अमित बजाज के रूप में हुई है। वह सवा लाख से एक लाख 35 हजार रुपये में कन्संट्रेटर बेच रहा था। उसके पास से पांच ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स ऑक्सीजन सिलिंडर व उपकरणों की कालाबाजारी कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी से संपर्क किया। ऑक्सीजन कन्संट्रेटर 1.35 लाख में तय हुआ।  आरोपी ने आर्य समाज रोड मालवीय नगर में मशीन देने का वादा किया। लेकिन वहां दो युवक ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर मिले। दोनों ने बताया कि वह शैलेंद्र के लिए काम करते हैं। शैलेंद्र से पूछताछ हुई तो उसने बिल दिखाकर बताया कि उसने 1.35  लाख का कन्संट्रेटर गीता कालोनी निवासी अमित बजाज से खरीदी है। इसके बाद पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed